बेंगलुरु( Bengaluru ) के एक 39 वर्षीय फिजियोथेरेपिस्ट ( physiotherapist) महिला ने अपनी मां की हत्या कर दी। यह घटना बेंगलुरु के एक आवासीय अपार्टमेंट की है। बताया गया है कि महिला ने मां की हत्या के बाद शव को ट्रॉली में भरा और उसे लेकर पुलिस स्टेशन पहुंची। माइको ले आउट पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या के बाद महिला शव को लेकर दोपहर के एक बजे बेंगलुरु( Bengaluru ) के माइको ले आउट पुलिस स्टेशन पहुंची जहां उसने अपना अपराध स्वीकार किया। सरेंडर करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ रहती है और उसने मां को नींद की गोलियां खिलाकर हत्या को अंजाम दिया।
आरोपी की पहचान सेनाली सेन के तौर पर की गई है, जो पेशे से एक फिजियोथेरेपिस्ट है। हत्या की वजह बताते हुए उसने कहा कि उसके पति और मां के बीच रोजाना झगड़ा हुआ करता था, जिस वजह से उसने यह कदम उठाया।
रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी सेनाली सेन और उनकी मां बीवा पाल बेंगलुरु ( Bengaluru )के एनएसआर ग्रीन अपार्टमेंट में एक ही घर में रहती थीं। सेनाली सेन ने सोमवार (12 जून) को सुबह करीब 9 बजे अपनी मां को नींद की 20 गोलियां खिला दीं। गोलियां खाने के बाद जब बीवा पाल ने पेट में दर्द की शिकायत की तो सेनाली ने गला दबाकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद सेनाली ने मां के शव को ट्रॉली बैग में रखा और इसके साथ पिता की एक तस्वीर भी रखी, इसके बाद उसने ऑटो बुलाया और बैग को ऑटो में रखकर माइको लेआउट पुलिस स्टेशन पहुंच गई।
— News Karnataka (@Newskarnataka) June 13, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?