एशिया कप ( Asia Cup )क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 के मुकाबले पाकिस्तान और श्रीलंका में खेले जाएंगे। पाकिस्तान में टूर्नामेंट के सिर्फ 4 मैच होंगे। बाकी 9 मुकाबले श्रीलंका में होंगे। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने इसकी जानकारी दी। इस टूर्नामेंट का आयोजन 31 अगस्त से 17 सितंबर के बीच होगा। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें कुल 13 वनडे मैच खेलेंगी। टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में होस्ट किया जाएगा, जिसमें चार मैच पाकिस्तान में होंगे और बाकी के नौ मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। पाकिस्तान में 15 साल बाद एशिया कप के मैच खेले जाएंगे। पाकिस्तान ने पिछली बार 2008 में एशिया कप की मेजबानी की थी, तब फाइनल में भारत को हराकर श्रीलंका चैंपियन बना था।
एशिया कप ( Asia Cup )क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 के मुकाबले शुरुआती ग्रुप स्टेज के चार मैच पाकिस्तान में होंगे। इनमें एक ग्रुप से पाकिस्तान बनाम नेपाल मैच और दूसरे ग्रुप से अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश, अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका और बांग्लादेश बनाम श्राीलंका मैच शामिल हैं। यानी पाकिस्तान में भारत का एक भी मैच नहीं होगा। फाइनल भी श्रीलंका में ही खेला जाएगा।
31 अगस्त से 17 सितंबर के बीच होने जा रहे इस टूर्नामेंट के कौन से मैच किस शहर में होंगे इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।श्रीलंका में ग्रुप स्टेज से भारत बनाम पाकिस्तान और भारत बनाम नेपाल मैच खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों ग्रुप से टॉप-2 स्थान पर रहने वाली टीमें सुपर-4 में पहुंचेंगी। सुपर-4 के सभी मैच और फाइनल भी श्रीलंका में ही खेले जाएंगे।
एशिया कप ( Asia Cup )टूर्नामेंट की मेजबानी को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई )और पीसीबी आमने-सामने थीं। इसी वजह से अब तक इस टूर्नामेंट का शेड्यूल नहीं जारी किया गया है। एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान के पास थी, लेकिन बीसीसीआई यहां अपनी टीम भेजने के लिए तैयार नहीं है। इसी वजह से इस टूर्नामेंट को किसी दूसरे देश में आयोजित कराने की बात हुई, जहां इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी देश अपनी टीम भेजने के लिए तैयार हों, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एशिया कप की मेजबानी छोड़ने के लिए तैयार नहीं था। ऐसे में बीच का रास्ता निकाला गया और अब हाइब्रिड मॉडल में यह टूर्नामेंट आयोजित हो रहा है। अब पाकिस्तान की टीम अपने लीग मैच पाकिस्तान में खेलेगी, जबकि सुपर चार के मैच और भारतीय टीम के मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। फाइनल मैच भी श्रीलंका में होगा।
एशिया कप ( Asia Cup )टूर्नामेंट में कुल छह टीमें भाग ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप की टीमें आपस में खेलेंगी और अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रहने वाली टीम बाहर हो जाएगी। वहीं, दोनों ग्रुप की अंक तालिका में ऊपर रहने वाली दोनों टीमें सुपर चार में जगह बनाएंगी। यहां भी चारों टीमें आपस में खेलेंगी और शीर्ष दो स्थान में रहने वाली टीमें फाइनल मैच खेलेंगी। इस बार एशिया कप का आयोजन वनडे विश्व कप से पहले हो रहा है। इस लिहाज से यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में होगा। पिछले साल एशिया कप टी20 फॉर्मेट में हुआ था और श्रीलंका ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट अपने नाम किया था।
? JUST IN: The hosts and dates of the 2023 Asia Cup have been finalised ?
Details ?
— ICC (@ICC) June 15, 2023


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत