तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) में डीएमके नेता शिवाजी कृष्णमूर्ति ( Sivaji Krishnamurthy )को कोडुंगयूर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें राज्यपाल आरएन रवि और राष्ट्रीय महिला आयोग( एनसीडब्ल्यू )सदस्य खुशबू सुंदर( Khushbu Sundar )के खिलाफ टिप्पणी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। भाजपा के खेल और कौशल विकास प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमर प्रसाद रेड्डी ने उनके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी। इससे पहले डीएमके प्रवक्ता कृष्णमूर्ति पर पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
दरअसल, डीएमके नेता शिवाजी कृष्णमूर्ति ( Sivaji Krishnamurthy ) का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुशबू सुंदर को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। शिवाजी कृष्णमूर्ति ने खुशबू सुंदर को पुराना बर्तन बता दिया था। इससे पहले तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने कहा था कि कृष्णमूर्ति पहले राज्यपाल के खिलाफ भी विवादित टिप्पणी कर चुके हैं और अब खुशबू सुंदर के खिलाफ की गई टिप्पणी पूरी तरह से निंदनीय है।
इस बीच खुशबू सुंदर ने वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि इस आदतन अपराधी की भद्दी टिप्पणियां डीएमके की राजनीतिक संस्कृति को दर्शाती हैं। पार्टी में इनके जैसे कई हैं। महिलाओं के बारे में भद्दी टिप्पणियां करने वालों को पार्टी में अधिक अवसर मिलते हैं। खुशबू सुंदर ने सीएम स्टालिन को टैग करते हुए सवाल किया कि क्या आप अपने परिवार की महिलाओं के बारे में ऐसे बयानों को स्वीकार करेंगे?
He was arrested for his remarks against Tamil Nadu Governor RN Ravi and NCW member Khushbu Sundar https://t.co/IxCSwwbJ94 pic.twitter.com/ATeAizr96e
— ANI (@ANI) June 18, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?