उत्तर प्रदेश के मैनपुरी ( Mainpuri ) जिले में सोमवार को करहल क्षेत्र के गांव नगला अतिराम में रास्ते के विवाद को लेकर महिला सहित पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तिहरे हत्याकांड के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी हासिल की। हत्याकांड के बाद गांव में तनाव है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मैनपुरी ( Mainpuri ) में करहल क्षेत्र के गांव नगला अतिराम निवासी कायम सिंह का गांव के ही कुछ लोगों के साथ रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार दोपहर करीब दो बजे इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई।इस दौरान दूसरे पक्ष द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। जिसमें कायम सिंह, उनके पिता रामेश्वर सिंह और उनके भतीजे की पत्नी ममता गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की चपेट में आकर एक अन्य महिला भी घायल हुई है। जिसे अस्पताल भेजा गया है
। मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंच गए हैं। तिहरे हत्याकांड के बाद गांव में तनाव के हालात को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। मैनपुरी ( Mainpuri )एसपी विनोद कुमार ने बताया है कि परिवार के ही दो घरों में रास्ते पर विवाद चल रहा है। इसमें एक दिन पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसके बाद सोमवार को राहुल यादव ने फायरिंग कर दी। 4 लोगों को गोली लगी, इसमें कायम सिंह, रामेश्वर दयाल और ममता देवी की मौत हो गई। सरोजनी देवी घायल हैं।
थाना करहल क्षेत्र अंतर्गत नगला अतिराम में 03 लोगो की हुई हत्या एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही के संबंध में #SPMainpuri विनोद कुमार द्वारा दिए गए आधिकारिक वक्तव्य। @Uppolice pic.twitter.com/gp5h1dRd7x
— MAINPURI POLICE (@mainpuripolice) June 19, 2023


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत