प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) न्यूयॉर्क ( New York ) पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर जॉन एफ कनेडी ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी के स्वागत के लिए न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर भारतीय समुदाय के लोग मौजूद है। पीएम भी उनका अभिवादन भी स्वीकार कर रहे हैं।
पीएम (PM Modi ) न्यूयॉर्क की अपनी यात्रा के दौरान सीईओ, नोबेल पुरस्कार विजेताओं, अर्थशास्त्रियों, कलाकारों, वैज्ञानिकों, विद्वानों, उद्यमियों, शिक्षाविदों, स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री 21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस समारोह में शामिल होंगे। बता दें कि, पीएम मोदी पहली बार अमेरिका में राजकीय दौरे पर गए हैं। वे अमेरिका में 4 दिन रुकेंगे और कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी का यह दौरा भारत और अमेरिका के रिश्ते के लिए भी काफी अहम माना जा रहा है।
इससे पहले पीएम मोदी (PM Modi ) की अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा पर रणनीतिक संचार के एनएससी समन्वयक जॉन किर्बी ने वाशिंगटन डीसी में कहा कि व्हाइट हाउस में यह एक बड़ा सप्ताह है। यह यात्रा हमारे दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों की पुष्टि करेगी और हमारी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाएगी।
भारतीयों के साथ हम सुरक्षित और समृद्ध इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में विश्वास करते हैं, इसलिए हमारे रक्षा सहयोग को बेहतर बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह राजकीय यात्रा चीन या रूस के बारे में नहीं है, यह अमेरिका-भारत द्विपक्षीय संबंधों को अपनी नींव सुधारने के बारे में है। यह पीएम मोदी या भारत सरकार को कुछ अलग करने के लिए जबरदस्ती या मजबूर करने के बारे में नहीं है।
जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के दौरे में अहम एजेंडा द्विपक्षीय रक्षा सहयोग रहेगा। इसके अलावा दोनों देशों के बीच मजबूत व्यापार व निवेश साझेदारी और प्रौद्योगिकी, दूरसंचार, अंतरिक्ष, विनिर्माण और निवेश जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। विदेश मंत्रालय ने पीएम के दौरे को दोनों देशों के संबंधों के लिए मील का पत्थर करार दिया। साथ ही इसे बहुत ही महत्पपूर्ण यात्रा बताया है।
Landed in New York City. Looking forward to the programmes here including interaction with thought leaders and the Yoga Day programme tomorrow, 21st June. pic.twitter.com/6V5gHglLCg
— Narendra Modi (@narendramodi) June 20, 2023
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा पर न्यूयॉर्क पहुंचे। pic.twitter.com/NnWUQaBRwz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 20, 2023
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा पर न्यूयॉर्क पहुंचे।
भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का न्यूयॉर्क में जोरदार स्वागत किया। pic.twitter.com/K4CbohJtDo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 20, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?