भारत में अल्पसंख्यकों की हालात पर बयान देने वाले अमेरिका (America ) के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा(Barack Obama ) पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ( Nirmala Sitharaman) ने रविवार को निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बराक ओबामा के शासनकाल के दौरान अमेरिका ने छह मुस्लिम बहुल राष्ट्रों पर बमबारी की थी।
उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (Barack Obama )द्वारा एक इंटरव्यू में यह कहे जाने पर कि वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) से भारत के मुसलमानों के हालात को लेकर सवाल पूछते पर पलटवार करते हुए कहा कि हम अमेरिका के साथ अच्छे रिश्ते चाहते हैं। लेकिन वहां भी भारत में धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। एक पूर्व राष्ट्रपति – जिनके शासन में छह मुस्लिम-बहुल देशों पर 26,000 से अधिक बम गिराए गए वो सवाल उठा रहे हैं। उनके आरोपों पर कोई कैसे भरोसा करेगा?
सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में बराक ओबामा (Barack Obama )ने कहा कि अगर मैं प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत करता, जिन्हें मैं अच्छी तरह जानता हूं, तो मैं उनसे कहता कि अगर वह भारत में अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा नहीं करेंगे, तो ऐसी आशंका है कि किसी पॉइंट पर आकर भारत टूट सकता है।
ओबामा ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन को पीएम मोदी से मुलाकात में भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर बात करनी चाहिए। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अपने सहयोगियों के साथ मानव अधिकारों की बात करना थोड़ा मुश्किल होता है। आगे उन्होंने कहा कि हमने देखा है कि जब आंतरिक संघर्ष बढ़ेगा तो यह ना भारत के मुसलमानों के हित में होगा और ना भारत के हिंदुओं के हित में। मुझे लगता है कि इन चीजों के बारे में पूरी ईमानदारी से बात की जानी चाहिए।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि पीएम ने अमेरिका में साफ कहा कि उनकी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ सिद्धांत पर काम करती है और किसी भी समुदाय के साथ भेदभाव नहीं करती है। लेकिन लोग बिना किसी तथ्य के बहस करते हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ( Nirmala Sitharaman) कहा कि देश के प्रधानमंत्री के रूप में पीएम मोदी को दिए गए 13 पुरस्कारों में से छह उन देशों द्वारा दिए गए हैं जहां मुस्लिम बहुसंख्यक हैं।
उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था के बारे में राज्य स्तर पर कुछ मुद्दे उठाए जा रहे हैं। बिना किसी बुनियादी डेटा के आरोप लगा रहे हैं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे लगता है कि वे चुनावी तौर पर भाजपा या पीएम मोदी का मुकाबला नहीं कर सकते।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?