केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah) ने गुरुवार को बिहार (Bihar ) के लखीसराय में कहा कि कांग्रेस 20 साल से राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) की लॉन्चिंग कर रही है। इस बार भी पटना से कांग्रेस ने राहुल की विफल लॉन्चिंग की है। आपको 20 बार से फेल राहुल बाबा चाहिए या नरेंद्र मोदी। नीतीश कुमार सीएम बने रहना चाहते हैं, उन्हें पीएम नहीं बनना है।
उन्होंने पूछा कि 9 साल काम करके दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने वाले और देश को सुरक्षित करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट देंगे या बीस साल से लॉंच हो रहे नेता को वोट देंगे। अमित शाह ने नीतीश कुमार को पलटू बाबू बताकर तीखे हमले किए। अमित शाह ने कहा कि इंदिरा गांधी के खिलाफ राजनीति शुरू करने वाले और लालू यादव के खिलाफ चमकने वाले नीतीश बाबू फिर से कांग्रेस और आरजेडी के पास जाकर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश प्रधानमंत्री नहीं बन रहे हैं बल्कि लालू यादव को मूर्ख बना रहे हैं। नीतीश मुख्यमंत्री ही बने रहना चाहते हैं। 10 महीने में पांचवें बिहार दौरे पर आए अमित शाह ने नरेंद्र मोदी सरकार के देश और बिहार में नौ साल के बड़े काम गिनाए। शाह ने शुरू में ही बिहार की 40 की 40 लोकसभा सीटें मांगते हुए कहा कि 2014 और 2019 में कुछ कमी रह गई थी जिसे 2024 में पूरा कर दें।
अमित शाह ( Amit Shah) ने अपनी 27 मिनट के भाषण में 8 बार नीतीश कुमार का नाम लिया। उन्होंने कहा कि पलटूराम नीतीश बाबू कहते हैं कि 9 साल में क्या किया? नीतीश बाबू जिनके कारण आप मुख्यमंत्री बने, जिनके साथ इतना साल बैठे कुछ तो लिहाज करो। नीतीश बाबू आप सुनना चाहते हो तो पूरा हिसाब देने आया हूं। लालू को भी निशाने पर लिया।
नीतीश बाबू को पूछना चाहता हूं आपने क्या किया? जो नेता हर बार बदले उस पर विश्वास कर सकते हैं क्या? ऐसे आदमी के हाथ में बिहार सौंपना चाहिए क्या? इसलिए कांग्रेस की चौखट पर बैठे हैं। वो बस मूर्ख बना रहे हैं। वो सीएम बने रहना चाहते हैं।
बिहार की जनता भ्रष्टाचारियों के साथ नहीं जाती है। 2024 में जनता को तय करना है कि 20 बार फेल लॉन्चिंग करने वाले राहुल बाबा चाहिए या नरेंद्र मोदी चाहिए। 2024 में मोदीजी देश का नेतृत्व करना चाहते हैं। अमित शाह ने पूछा कि जंगलराज वालों से बिहार को मुक्त कराओगे क्या? जो लोग सत्ता के लिए लालू-नीतीश के साथ जा रहे हैं, वह बिहार की चरमराती व्यवस्था देख लें। खराब मौसम में आने के लिए लोगों का धन्यवाद दिया। अमित शाह ने कहा कि जिन्होंने विश्वासघात किया है, उन्हें दंड देने का काम मुंगेर लोकसभा वालों को करना है। जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि 2024 में मोदीजी को जिताओगे, 2025 में भाजपा को जिताओगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह( Amit Shah) ने पटना में आयोजित विपक्षी एकता की बैठक में शामिल एक-एक पार्टियों का नाम लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 20 से ज्यादा पार्टियां इकठ्ठा हुई। ये 20 पार्टियां कौन हैं? ये 20 लाख करोड़ का घपला, घोटाला-भ्रष्टाचार किया है।
20 लाख करोड़ घोटाला करने वाले कांग्रेस, लालू यादव और कांग्रेस के साथ मिले हैं। नीतीश बाबू आपकी राजनीति पैदाइश ही भ्रष्टाचार का विरोध करके हुई। इंदिरा के आपातकाल के विरोध से ही शुरू हुई। किस मुंह से आप इनके साथ मिल कर मुंगेर और बिहार कि जनता के बीच आइएगा।
मोदी जी ने 9 साल में सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण से जनसेवा की नई परिभाषा लिखी है। हर गरीब व वंचित को उसका अधिकार मिला जिससे वे आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त हुए हैं।
आज लखीसराय में आयोजित जनसभा में आए विशाल जनसमूह के उत्साह से यह स्पष्ट है कि जनता मोदी जी को एक बार फिर से… pic.twitter.com/EtpzUrDevo
— Amit Shah (@AmitShah) June 29, 2023


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत