उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे ( Agra-Lucknow Expressway ) पर भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
घटना फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले में मटसेना थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे ( Agra-Lucknow Expressway ) की है। यहां सियाज कार और सफारी में भिड़ंत हो गई। हादसे में सियाज कार सवार तीन पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। वहीं छह अन्य लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर एसएसपी आशीष तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने घायलों को अस्पताल भेजा। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। बताया गया कि सियाज कार दिल्ली की तरफ से आ रही थी। अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़कर रॉन्ग साइड पर पहुंच गई। इसी समय लखनऊ की तरफ से आ रही सफारी कार से सामने से भिड़ गई। सियाज कार सवार चारों लोगों की मौत हो गई। जबकि सफारी सवार छह लोग घायल हो गए।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 41 पर सियाज कार डिवाइडर से टकराने के बाद एक्सप्रेस-वे के दूसरी तरफ खड़ी टाटा सफारी से टकरा गई। हादसे में सियाज में सवार 4 लोगों की मौत हो गई।
मृतको में केवल विनय यादव के शव की ही पहचान हो सकी है। ये बनर्जी नगर मैनपुरी का रहने वाला था। वहीं सफारी में सवार छह लोग घायल हैं। घायलों की पहचान प्रशांत तिवारी, उनकी पत्नी ममता, बेटी महक, पुत्र प्रशस्त कुमार, कार चालक दीपक और विवेक पांडेय के रुप में हुई है।
मिली जानकारी के मुताबकि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे ( Agra-Lucknow Expressway ) के किनारे कार खड़ी थी। टाटा सफारी एक्सप्रेस वे के किनारे खड़ी थी और वहीं सियाज कार पहले डिवाडर से टकराई और फिर टाटा सफारी में घुस गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?