प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने शुक्रवार दोपहर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ( Vladimir Putin ) से फोन पर बातचीत की। इस दौरान रूस के खिलाफ हालिया बगावत की कोशिश और यूक्रेन जंग पर बातचीत हुई।
पुतिन ( Vladimir Putin )ने मोदी को जंग के बारे में ताजा हालात की जानकारी दी। उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ शिकायती लहजा अपनाया और कहा कि यूक्रेन सरकार मामले का डिप्लोमैटिक और पॉलिटिकल सॉल्यूशन निकालने के लिए गंभीर नहीं है।
एक दिन पहले ही पुतिन ने मॉस्को में एक प्रोग्राम के दौरान मोदी की तारीफ में कहा था- भारत के प्रधानमंत्री और मेरे दोस्त मोदी ने मेक इन इंडिया शुरू किया था। आज दुनिया उसकी कामयाबी देख रही है।
इस दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ( Vladimir Putin )ने पीएम मोदी को रूस में वैगनर समूह के सशस्त्र विद्रोह, यूक्रेन युद्ध, द्विपक्षीय व्यापार और रणनीतिक साझेदारी की जानकारी दी। क्रेमलिन ने बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को फोन पर सार्थक बातचीत की और द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
पुतिन के ऑफिस की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि रूसी राष्ट्रपति ने बातचीत के दौरान भारत से दोस्ती और ऐतिहासिक रिश्तों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार इन संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) और G20 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मोदी ने पुतिन से कहा कि यूक्रेन का मसला डायलॉग और डिप्लोमैसी से हल किया जाना चाहिए। उन्होंने पुतिन को हालिया अमेरिकी दौरे की जानकारी भी दी। रूस में हालिया वैगनर बगावत पर मोदी ने पुतिन सरकार का समर्थन किया।
पिछले साल उज्बेकिस्तान के समरकंद में एससीओ मीटिंग में प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को रूस और यूक्रेन युद्ध को लेकर नसीहत दी थी, और उस वक्त दुनिया के तमाम मीडिया ने इसे कवरेज दिया था।
मोदी ने पुतिन से कहा था- आज का दौर जंग का दौर नहीं है। इसके जवाब में पुतिन ने कहा- मैं यूक्रेन के खिलाफ जंग जल्द रोकने की पूरी कोशिश करेंगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?