प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने शनिवार को मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के शहडोल ( Shahdol ) में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 लॉन्च किया। साथ ही एक क्लिक से साढ़े 3 करोड़ हितग्राहियों को डिजिटल आयुष्मान कार्ड बांटे। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि झूठी गारंटी देने वालों से सावधान रहना। कांग्रेस की गारंटी का मतलब नीयत में खोट और गरीबों पर चोट।
पीएम मोदी (PM Modi ) ने कहा कि जिनकी अपनी कोई गारंटी नहीं, वो गारंटी वाली नई-नई स्कीम ला रहे हैं। उनकी गारंटी में छिपे खोट को पहचानिए। झूठी गारंटी के नाम पर छिपे धोखे को पहचान लीजिए। जब वे मुफ्त बिजली की गारंटी देते हैं, rतो इसका मतलब है, बिजली के दाम बढ़ाने वाले हैं। जब मुफ्त सफर की गारंटी देते हैं तो मतलब है कि यातायात व्यवस्था बर्बाद होने वाली है।
जब पेंशन बढ़ाने की गारंटी देते हैं तो इसका मतलब है कि उस राज्य में कर्मचारियों को समय पर वेतन भी नहीं मिल पाएगा। जब सस्ते पेट्रोल की गारंटी देते हैं तो इसका मतलब है कि टैक्स बढ़ाकर आपकी जेब से पैसे निकालने की तैयारी कर रहे हैं। जब वो रोजगार बढ़ाने की गारंटी देते हैं तो इसका मतलब है कि वे उद्याेग धंधे चौपट करने वाली नीति लेकर आएंगे।
पीएम मोदी (PM Modi ) ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि रानी दुर्गावती की 500वीं जन्म शताब्दी को भारत सरकार पूरे देश में मनाएगी। उनके जीवन पर फिल्म बनाई जाएगी, एक चांदी का सिक्का भी निकाला जाएगा।
पीएम मोदी (PM Modi ) ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि वो झूठी गारंटी देकर अपने परिवार को आगे ले जाएंगे, लेकिन आप पीछे रह जाएंगे। आपको कांग्रेस समेत हर राजनीतिक दल की गारंटी से सतर्क रहना है।
पीएम मोदी (PM Modi ) ने कहा कि वो 70 सालों में गरीबों को भरपेट भोजन की गारंटी नहीं दे सके। हम प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को मुफ्त राशन दे रहे हैं। वो 70 साल से गरीब को महंगे इलाज से छुटकारा दिलाने की गारंटी नहीं दे सके। आयुष्मान योजना से हमने 50 करोड़ लाभार्थियों को गारंटी दी है। वो 70 साल से महिलाओं को धुएं से छुटकारा की गारंटी नहीं दे सके।
उज्जवला योजना से 10 करोड़ महिलाओं को धुआं मुक्त जीवन की गारंटी मिली है। वो 70 सालों में गरीब को अपने पैरों पर खड़ा होने की गारंटी नहीं दे सके, लेकिन मुद्रा योजना से साढ़े 8 करोड़ लोगों को सम्मान से रोजगार की गारंटी मिली है।
पीएम मोदी ने विपक्षी एकजुटता के दावे पर कहा कि आज जो एक साथ आने का दावा कर रहे हैं, सोशल मीडिया में उनके पुराने बयान वायरल हो रहे हैं। वो हमेशा से एक दूसरे को पानी पी पीकर कोसते रहे हैं। यानी विपक्षी एकजुटता की गारंटी नहीं है। परिवारवादी पार्टियां सिर्फ अपने परिवार के भले के लिए काम करती आई हैं। देश के सामान्य लोगों के परिवार को आगे ले जाने की गारंटी उनके पास नहीं है।
पीएम मोदी (PM Modi ) ने कहा कि जो जमानत लेकर बाहर घूम रहे हैं, जो घोटालों के आरोप में सजा काट रहे हैं वो एक मंच पर दिख रहे हैं। यानी उनके पास भ्रष्टाचार मुक्त शासन की गारंटी नहीं है। वो एक सुर में देश के खिलाफ बयान दे रहे हैं। वो देश विरोधी तत्वों के साथ बैठकें कर रहे हैं। यानी उनके पास आतंकवाद मुक्त भारत की गारंटी नहीं है।
पीएम मोदी (PM Modi ) ने इससे पहले रिमोट का बटन दबाकर राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 लॉन्च किया। साढ़े 3 करोड़ हितग्राहियों को एक क्लिक पर डिजिटल आयुष्मान कार्ड के वितरण के साथ ही एमपी में एक करोड़ पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरण का शुभारंभ भी किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अदिति यादव नाम की छोटी सी बच्ची समेत अन्य हितग्राहियों को आयुष्मान योजना के कार्ड वितरित किए।
लालपुर गांव में कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी पकरिया गांव पहुंचे। यहां पीएम मोदी का ठेठ देहाती अंदाज देखने को मिला। साफा बांधे महिलाओं ने आदिवासी परंपरा के मुताबिक पीएम मोदी का स्वागत किया, उन्हें तिलक लगाया और फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्व-सहायता समूह की लखपति दीदियों, ग्राम सभा के सदस्यों, गांवों के फुटबॉल खिलाड़ियों और जनजातीय प्रतिनिधियों और पेसे समिति के सदस्यों से चर्चा की। पीएम मोदी ने जनजातीय समुदाय के लोगों के साथ बैठकर भोजन भी किया।
स्व सहायता समूह की लखपति महिलाओं ने अपनी पहचान बनाई है। पीएम मोदी ने पूछा कि उनके संघर्ष की कहानी क्या है। वहीं जनजातीय समुदाय के लोगों ने बताया कि उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और आयुष्मान योजना से उनके जीवन में क्या बदलाव आया।
देश में जिनकी अपनी कोई गारंटी नहीं है, वे आजकल मुफ्त की और झूठी गारंटी बांट रहे हैं। लेकिन आपको उनकी खोट को पहचान कर सतर्क रहना है। pic.twitter.com/qqGX5T9eVO
— Narendra Modi (@narendramodi) July 1, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?