उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के फर्रुखाबाद (Farrukhabad) जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में कर्ज से परेशान व्यापारी ने गंडासे से वार कर सो रहे पुत्र की हत्या कर दी। वहीं, पत्नी और पुत्री के चीखने पर बीच-बचाव करने आई बहन पर भी जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद व्यापारी ने खुद भी पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर फर्रुखाबाद (Farrukhabad) पुलिस अधीक्षक, एएसपी, सीओ व फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच शुरू की है। पुलिस ने पिता-पुत्र के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। व्यापारी ने व्हाट्सएप ग्रुप पर परिवार सहित आत्महत्या की जानकारी दी थी।
जानकारी के अनुसार,फर्रुखाबाद (Farrukhabad) जिले के जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी 35 वर्षीय दिनेश यादव मक्का का व्यापार करता था। व्यापार में उसे घाटा पड़ गया था। शनिवार रात वह अपने परिवार के साथ घर में था।
रविवार भोर करीब चार बजे दिनेश ने कमरे में सो रहे पुत्र ओसीएम (3), पत्नी मीना (32) व पुत्री आंशी (11) पर गंडासे से जानलेवा हमला कर दिया। बचाने पहुंची बहन शीतल (22) पर भी वार कर दिया। इससे पुत्र की मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद दिनेश ने दो सौ मीटर दूर स्थित नलकूप के पास जामुन के पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
फोरेंसिक टीम पहुंचकर शव के पास से साक्ष्य जुटाए। फर्रुखाबाद (Farrukhabad)पुलिस ने बाग से दिनेश के शव को कब्जे में लिया। ओसीएम व दिनेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक दिनेश ने एक पशु आहार कंपनी में 40 लाख रुपये की मक्का भेजी थी।
उसका भुगतान न होने से दिनेश पर कर्ज हो गया। कंपनी कर्मचारियों ने दिनेश पर मुकदमा दर्ज कराकर उन्हें जेल भिजवाया था, जिससे वह परेशान रहता था। एसपी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस सभी तथ्यों पर जांच पड़ताल कर रही है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?