प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी नागरिकों के साथ ठगी करने वाले तीन लोगों को उत्तर प्रदेश के मथुरा ( Mathura) जिले से गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी मथुरा में फर्जी कॉल सेंटर चलाते थे। आरोपी सस्ते ऋण का लालच देकर अमेरिका, कनाडा और फिलीपींस आदि देशों के लोगों को ठग रहे थे।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मामले की जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि गिरोह के मास्टरमाइंड शाहनवाज अहमद जिलान को गिरफ्तार कर लिया है। शहनवाज डेविड मॉरिसन( Davind Morrison) नाम से ठगी करता था। इसके अलावा विपिन कुमार शर्मा और विराज सिंह कुंतल को भी गिरफ्तार किया गया है, जो शाहनवाज का साथ देते थे। आरोपियों को विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 5 जुलाई तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया।
एक अधिकारी के मुताबिक, मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 27 जून को राजस्थान के जयपुर और नागौर तो वहीं उत्तर प्रदेश के मथुरा, कानपुर, प्रयागराज और लखनऊ में 14 जगह छापेमारी की, जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार किया जा सके। इस दौरान मथुरा के दो कॉल सेंटर से अपराधी सामग्री जब्त की गई। दोनों कॉल सेंटरों से 90.37 लाख रुपये नकद जब्त किए गए। ईडी ने कहा कि कॉल सेंटरों में काम करने वाले कुछ लोगों ने जयपुर में भी इसी तरह के फर्जी सेटअप किया था। उनके खिलाफ राजस्थान पुलिस मामले दर्ज कर चुकी है।
दिल्ली में भी साइबर थाना पुलिस ने अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से 11 मोबाइल और आठ लैपटॉप बरामद किए हैं।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत