उत्तर प्रदेश के मथुरा ( Mathura) जिले में सोमवार को भीषण हादसा हुआ। गुरु पूर्णिमा पर्व पर गोवर्धन की परिक्रमा देकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और स्विफ्ट डिजायर कार की टक्कर में कार सवार पाँच श्रद्धालुओं की मौत हो गई है।
मथुरा ( Mathura)में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 33 लोग घायल हुए हैं। हादसा आगरा-दिल्ली हाईवे पर हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
कार में 5 लोग सवार थे। इसमें 3 लोगों की ही मौत हुई है। कार सवार राजस्थान के रहने वाले थे। जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली में 50 लोग थे। इसमें से 2 की मौत हुई है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग गोवर्धन परिक्रमा करके मध्य प्रदेश के भिंड लौट रहे थे, तभी रैपुराजाट पुलिस चौकी के पास हादसा हो गया। पुलिस ने मृतकों की पहचान गोवर्धन (74), रूपेश, मुख्ययारी, मुकेश और गयादीन के रूप में की है।
मथुरा ( Mathura) के एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना में 33 लोग घायल हैं। सभी घायलों का इलाज आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज सहित अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे बाद हाईवे पर जाम लग गया था। पुलिस ने 1 घंटे बाद कार और ट्रैक्टर ट्रॉली को हाईवे से हटवाकर जाम खुलवाया।
ट्रैक्टर-टॉली में सवार ने बताया, ”हम लोग परिक्रमा करके दोपहर में भिंड लौट रहे थे। रैपुराजाट पुलिस चौकी के पास पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। कार की रफ्तार बहुत तेज थी। किसी को कुछ समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ? एकदम से झटका लगा और ट्रैक्टर-ट्राली सड़क से नीचे उतर गई। वहां पर चीख-पुकार मच गई। कार तो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद मौके पर पुलिस आई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?