भारतीय जनता पार्टी (BJP ) ने इस वर्ष होने वाले विधान सभा चुनाव के चुनावी राज्यों – राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना के लिए चुनाव प्रभारी एवं सह चुनाव प्रभारियों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को राजस्थान, ओम प्रकाश माथुर को छत्तीसगढ़, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को मध्य प्रदेश और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को तेलंगाना का प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही भाजपा ने इन चारों राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए सह चुनाव प्रभारियों की भी नियुक्ति कर दी है।
भारतीय जनता पार्टी (BJP ) ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को राजस्थान, ओम प्रकाश माथुर को छत्तीसगढ़, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को मध्य प्रदेश और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को तेलंगाना का प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही भाजपा ने इन चारों राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए सह चुनाव प्रभारियों की भी नियुक्ति कर दी है। पार्टी ने राजस्थान में होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए नितिन पटेल और कुलदीप बिश्नोई को सह चुनाव प्रभारी बनाया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया को छत्तीसगढ़, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को मध्य प्रदेश और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल को तेलंगाना राज्य का सह चुनाव प्रभारी बनाया है।
पार्टी के एक बयान में कहा गया है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर को क्रमशः तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के लिए चुनाव प्रभारी बनाया गया है। गुजरात के पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल और हरियाणा के नेता कुलदीप बिश्नोई राजस्थान चुनाव के लिए सह-प्रभारी होंगे, और केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया छत्तीसगढ़ के सह-प्रभारी होंगे।
तेलंगाना में भाजपा के चुनाव प्रभारी के रूप में नियुक्ति के बाद जावड़ेकर ने कहा राज्य में लोगों का मूड बीजेपी के पक्ष में है और “हम जीतने के लिए चुनाव में जा रहे हैं”। उन्होंने कहा, केसीआर सरकार ने तेलंगाना को विफल कर दिया है और यहां के लोग और मतदाता उनकी सरकार से बहुत नाराज हैं।
मिजोरम सहित सभी चार राज्यों में अक्टूबर-नवंबर में चुनाव होने की उम्मीद है। इससे पहले बीजेपी ने 4 जुलाई को चार राज्यों में अपने अध्यक्ष बदले थे। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को झारखंड और सुनील जाखड़ को पंजाब में पार्टी की कमान दी गई।
BJP appoints election in-charges for Rajasthan, Chhattisgarh, MP, Telangana
Read @ANI Story | https://t.co/02JmQYmDJw#BJP #rajsthan #Chhattisgarh #MP #Telangana pic.twitter.com/PgukQKrLZ1
— ANI Digital (@ani_digital) July 7, 2023
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?