कर्नाटक ( Karnataka)के बेलगावी (Belagavi ) जिले में अपहरण के बाद जैन मुनि कामकुमार नंदी महाराज ( Jain monk Kamkumar Nandi Maharaj ) की बेरहमी से हत्या कर दी गई है, पुलिस हिरासत में लिए गए दो आरोपियों ने उनकी हत्या करने की बात कबूल कर ली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, चिक्कोडी के आचार्य श्री 108वें कामकुमार नंदी महाराज गुरुवार को होरेकोडी में नंदी पर्वत पर जैन बसादी से लापता हो गए थे, जैन बसादी से संबंधित संपत्ति के दस्तावेज भी गायब हैं।
फ़िलहाल इस घटना से बेलगावी (Belagavi ) जिले में हड़कंप मच गया है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जैन मुनि ( Jain monk )कामकुमार नंदी महाराज की हत्या कर उनके शव के टुकड़े इधर-उधर फेंक दिए गए हैं। जैन मुनि के शव के टुकड़े बोरवेल से बरामद हुए हैं। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने इस भयावह घटना के आलोक में एक जांच दल का गठन किया और अधिकारियों को मामले की गहन जांच के निर्देश दिए हैं।
बताया जा रहा है कि आरोपित ने जैन मुनि ( Jain monk )से कुछ रुपए उधार लिए थे। काफी दिनों तक न लौटा पाने के बाद जैन मुनि ने अपने पैसे वापस माँगने शुरू कर दिए थे। इसी बात पर आरोपित ने जैन मुनि नंदी महाराज की जान ले ली। आरोपित ने घटना में अपने साथ एक अन्य व्यक्ति के शामिल होने की जानकारी दी है। पुलिस ने हत्या में शामिल उस दूसरे व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है।
प्रदीप नंदगांव ने आरोप लगाया कि साधु को प्रताड़ित किया गया, बिजली के झटके दिए गए और बाद में उनके शरीर के टुकड़े कर दिए गए। उन्होंने कहा, “चौंकाने वाली बात यह है कि जब साधु लापता हो गया, तो जब हमने तलाश शुरू की तो मुख्य आरोपी हमारे साथ था।”दोनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जैन मुनि ( Jain monk )की हत्या कर के लाश टुकड़ों में काट दी। बाद में दोनों ने उन टुकड़ों को कटकाबावी गाँव के पास बोरवेल में फेंकने की जानकारी दी। मृतक जैन मुनि का जन्म 6 जून 1967 को कर्नाटक के ही बेलगाम जिले में हुआ था। बचपन में उनका नाम भ्रामप्पा था।
इस बीच, जैन संत आचार्य गुणधर नंदी महाराज ने कहा कि हिरेकुडी संत की हत्या ने समुदाय के संतों और उनके भक्तों को झकझोर कर रख दिया है। सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आरोपियों को कड़ी सजा मिले।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?