उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida ) में बुधवार को बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ( Dhirendra Krishna Shastri ) के दिव्य दरबार ( Divya Darbar ) का आयोजन किया गया।भीड़ ज्यादा होने से भगदड़ मच गई। गर्मी-उमस होने से कई लोग बेहोश हो गए। 10 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के वक्त कार्यक्रम में 5 लाख से ज्यादा लोग मौजूद थे।
अपना पर्चा खुलवाने और धीरेंद्र शास्त्री ( Dhirendra Krishna Shastri ) की एक झलक पाने के लिए लाखों लोग सभा स्थल पर पहुंच गए। लाखों की भीड़ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर हालात बेकाबू हो गया। स्थिति को बेकाबू होते देखकर पुलिस ने श्रद्धालुओं से दिव्य दरबार के समाप्त होने की बात कही। श्रद्धालुओं को घर जाने का अनुरोध प्रशासन की ओर से किया जाने लगा।
पुलिस और प्रशासन के अनुरोध पर बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ( Dhirendra Krishna Shastri ) ने दिव्य दरबार ( Divya Darbar ) को समाप्त करने की घोषणा की। लोगों से अनुरोध किया कि वे घरों से ही प्रवचन सुनें। टीवी पर उनका कार्यक्रम आ रहा है।
बाबा बागेश्वर के दिव्य दरबार का आयोजन बुधवार की सुबह से ही किया गया था। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए। कार्यक्रम को लेकर बड़ी संख्या में वीवीआईपी पास जारी किए गए थे। मीडियाकर्मियों को भी पास जारी किए गए थे। लेकिन, कार्यक्रम स्थल पर जिस प्रकार से भीड़ जुटी, उसको देखते हुए वीआईपी एंट्री को पहले ही बंद कर दिया गया। दोपहर 12 बजे से पहले ही दिव्य दरबार में पांच लाख से अधिक लोग पहुंच चुके थे। इसके बाद भी श्रद्धालुओं का दिव्य दरबार में आना लगातार जारी रहा। माना जा रहा है कि दिव्य दरबार में बिहार का रिकॉर्ड टूटने का भी दावा किया जाने लगा है। बिहार में बाबा बागेश्वर के दिव्य दरबार में करीब 8 लाख लोगों के पहुंचने का दावा किया गया था।
बागेश्वर धाम सरकार के दिव्य दरबार ( Divya Darbar ) में भाग लेने के लिए पुरुष और महिलाओं के अलावा बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में पहुंचे। दिव्यांग जन भी बैशाखी पर कार्यक्रम स्थल पर जाते दिखे। कई श्रद्धालु अपने माता-पिता को कंधों पर लादकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया। भारी भीड़ होने के कारण कार्यक्रम स्थल पर अव्यवस्था का माहौल उत्पन्न हो गया।
धीरेंद्र शास्त्री ( Dhirendra Krishna Shastri ) के प्रवचन को लेकर सुबह से ही लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे थे। मेट्रो में भारी तादाद में लोग प्रवचन स्थल तक सफर करते देखे गए। आयोजकों ने सुबह में दावा किया कि ग्रेटर नोएडा में आज बिहार का रिकॉर्ड ब्रेक होगा। उन्होंने 8 से 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई थी। यहां पर धीरेंद्र शास्त्री का प्रवचन 16 जुलाई तक चलेगाधीरेंद्र शास्त्री को सुनने के लिए उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार तक से लाखों श्रद्धालु आए हैं।
WATCH | ग्रेटर नोएडा में बाबा बागेश्वर के दरबार में मची भगदड़@gyanendrat1 | @meghaupadhyay_ | https://t.co/smwhXUROiK #GreaterNoida #Noida #bababageshwardham #DhirendraKrishnaShastri pic.twitter.com/0EJy3zI2wt
— ABP News (@ABPNews) July 12, 2023
https://twitter.com/i/status/1679111147012902912


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?