आंध्र प्रदेश (Andhra-Pradesh ) के अन्नामय्या जिले में बुधवार को एक किसान( Farmer) नरेम राजशेखर रेड्डी (62 साल)की हत्या कर दी गई। नरेम ने जुलाई के पहले हफ्ते में 30 लाख रुपए के टमाटर बेचे थे। हालांकि, पैसे अभी व्यापारी के ही पास हैं। उसने मंगलवार को भी 70 क्रेट टमाटर अंगल्लू मार्केट पहुंचाए थे। परिवार के लोगों ने टमाटर खरीदने वाले व्यापारी पर हत्या का आरोप लगाया है।
मामला मदनपल्ले मंडल के बोडिमल्लादिने गांव का है।किसान( Farmer) नरेम अपनी पत्नी के साथ गांव के बाहर खेत में घर बनाकर रहते थे। परिवार में दो बेटियां भी हैं, जो शादी के बाद से बेंगलुरु में रहती हैं।
किसान( Farmer)नरेम की पत्नी ने बताया कि मंगलवार शाम को वे दूध लेकर गांव वाले घर के लिए निकले थे। उनके जाने के बाद कुछ लोग टमाटर खरीदने के बहाने नरेम की तलाश में खेत पर आए थे। मैंने उन्हें बताया कि वो गांव वाले घर गए हैं। इस पर वे लोग खेत से चले गए।
उधर, जब नरेम काफी देर तक खेत वाले घर पर नहीं लौटे तो पत्नी को चिंता होने लगी। उसने अपनी दोनों बेटियों को फोन कर मामले की जानकारी दी। बेटियों ने पिता को फोन किया, लेकिन फोन नहीं लगा।
इसके बाद रिश्तेदारों ने किसान( Farmer)नरेम की तलाश शुरू की तो सड़क के बीच में दोपहिया वाहन और फोन पड़ा मिला। वहीं, सड़क के किनारे नरेम का शव भी पड़ा था। फिर उन्होंने पुलिस को मामले की खबर दी। किसान की पत्नी ने कहा कि जिस व्यापारी ने नरेम से टमाटर खरीदे थे, उसने ही कुछ लोगों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।
A tomato farmer has been murdered in #AndhraPradesh‘s Annamayya district by unidentified persons allegedly to rob him of the money he fetched by selling tomatoes following a big jump in the prices of the veggie. pic.twitter.com/EAdK20PuFN
— IANS (@ians_india) July 13, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?