उत्तर प्रदेश के एटा (Etah ) जिले में बुधवार की रात दबंगों ने रंजिश के चलते सात वर्षीय मासूम की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली आवाज सुनकर घर वाले जग गए और दृश्य देखा तो चीख पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। आरोपियों की तलाश कर रही है।
घटना एटा (Etah ) जिले के जैथरा थाना क्षेत्र पीपैहरा गांव की है। गांव निवासी पुरुषोत्तम ने बताया कि दबंगों ने उनके सात वर्षीय भतीजे मयंक का सीना गोली से छलनी कर दिया। बताया कि करीब आठ महीने पहले आरोपियों के पक्ष के एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हुई थी। इसमें उन्होंने भाई संजू सहित अन्य परिवारीजनों पर हत्या का आरोप लगाया था। मामले में दो भाइयों के जेल में बंद होने के चलते आरोप साबित नहीं हो सका। जबकि, संजू अभी भी जेल में बंद है।
इसी रंजिश के चलते दबंगों ने भतीजे मयंक के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। बताया कि तीन दिन पहले हत्यारोपियों ने अपनी छत पर खड़े होकर हमारे घर की महिलाओं के सामने निर्वस्त्र होकर अश्लीलता की थी। बहन ने इसका वीडियो बना लिया था। साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई थी। पुलिस गांव आई लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसके चलते आरोपियों के हौसले बुलंद रहे। बुधवार की रात करीब दो बजे के आसपास भतीजे की हत्या कर दी।
एटा (Etah ) के एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि बच्चे की हत्या रंजिश के चलते की गई है। परिजन की ओर से बताया गया है कि तीन दिन पहले छत पर अश्लीलता की गई थी। इसका वीडियो बनाया गया। उस मोबाइल को भी ले जाने की बात कही जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दि0-13.07.23 को थाना जैथरा क्षेत्रांतर्गत पूर्व की पारिवारिक रंजिश के चलते एक 7 वर्षीय बच्चे की गोली मार कर हत्या कर देने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाते हुए प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।@UPPOLICE
— Etah Police (@Etahpolice) July 13, 2023


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा