उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के रामपुर ( Rampur ) जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र में ईदगाह के पीछे स्थित मोहल्ले में एक युवक ने शनिवार की देर रात एक युवती को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। गोली चलने की आवाज से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। लोग जब मौके पर पहुंचे तो दोनों की मौत हो चुकी थी।शहर के पॉश इलाके में हुए दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
रामपुर ( Rampur ) जिले के एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में ईदगाह के पीछे स्थित मोहल्ले में एक युवक तालिब (25) ने एक घर का दरवाजा खटखटाया। घर का दरवाजा ताइबा (19) ने खोला। ताइबा के दरवाजा खोलते ही तालिब ने उसकी कनपटी पर तमंचे से गोली मार दी। जब उसे लगा कि ताइबा की मौत हो चुकी है तो उसने अपनी कनपटी पर भी तमंचा सटाकर गोली चला ली।
उसकी भी मौके पर मौत हो गई। युवक कोतवाली क्षेत्र के कुंडा का रहने वाला था। एसपी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है कि तालिब ने ऐसा क्यों किया। उन्होंने संभावना जताई है कि मामला एक तरफा प्यार का हो सकता है। एसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर इस बात का खुलासा किया जाएगा कि तालिब ने ऐसा क्यों किया।
रामपुर ( Rampur ) जिले के ईदगाह गेट के रहने वाले फरीद खान का एक माह पहले देहांत हो गया, जिसके चलते उनकी पत्नी इद्दत में हैं। उनके परिवार में तीन लड़कियां और तीन लड़के हैं। सबसे बड़ी 18 वर्षीया लड़की का नाम ताईबा है। इसी मोहल्ले के बराबर करीब सौ कदम दूर कुंडे वाली मस्जिद है।यहां का रहने वाला तालिब (20) पुत्र मुन्ने खान एक छात्र है। बीती रात करीब 11:30 बजे तालिब ने अपने पिता मुन्ने खान का पिस्टल लेकर ताईबा के घर पहुंच गया। दरवाजा खटखटाने पर ताईबा ने ही दरवाजा खोला। दरवाजा खोलते ही तालिब ने फायर झोंक दिया।
इससे ताईबा के गोली सिर में एक ओर से दूसरी तरफ निकल गई और वह वहीं गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। इसके बाद तालिब घर के बाहर आया और खुद को भी सिर में गोली मारकर से उड़ा लिया। वहीं ढेर हो गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?