वाराणसी (Varanasi) में भेलूपुर थाना क्षेत्र के अस्सी घाट पर सोमवार की सुबह प्रयागराज से काशी विश्वनाथ जल चढ़ाने आए कांवड़िए की गंगा में स्नान करने के दौरान डूब जाने से मौत हो गई। साथियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाने के घंटे भर बाद मौके पर पुलिस जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुचकर कावड़िया की तलाश में जुट गई।
मूल रूप से प्रयागराज के नीम सराय मुंडेरा धुमगमज का रहने वाला राहुल केशरवानी (21) अपने 10 साथियों के साथ प्रयागराज से वाराणसी (Varanasi) में बाबा काशी विश्वनाथ में जल चढ़ाने के लिए आए थे। दर्शन पूजन के बाद सभी अस्सी घाट पहुचे और गंगा स्नान करने लगे। इस दौरान राहुल गहरे पानी मे जाने से गंगा में समा गया।उनके साथ आए 10 साथियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचा न सके।
राहुल के साथी सुनील ने बताया कि हम लोग वाराणसी (Varanasi) के अस्सी घाट पर स्नान कर रहे थे तभी अचानक हमारा साथी डूबने लगा हमने बचाने का प्रयास किया लेकिन हम उसे बचा न सके और वह गंगा में डूब गया। राहुल घर में सबसे बड़ा है उसका एक छोटा भाई है राहुल के पिता पप्पू वहीं पर चाट की दुकान लगाते हैं। राहुल भी पढ़ाई के साथ-साथ अपने पिता के दुकान में हाथ बताता था राहुल का एक छोटा भाई है जो अभी पढ़ाई कर रहा हैं ।
मौके पर पहुंचे जल पुलिस और स्थानीय पुलिस प्रशासन के लोगों ने पूछताछ के बाद युवक की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा कि सभी युवक प्रयागराज से जल चढ़ाने वाराणसी आए थे और अस्सी घाट पर स्नान कर रहे थे। उसी समय एक युवक स्थान करते समय डूब गया है, जिसे NDRF और जल पुलिस की मदद से शव निकाला है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?