जयपुर ( Jaipur ) में आज प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ( ABVP )के कार्यकर्ताओं पर मंगलवार दोपहर को पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। कार्यकर्ताओं की भीड़ राजस्थान विश्वविद्यालय (Rajasthan University ) का मेन गेट पार कर जेएलएन मार्ग पर आने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने पहले उन्हें रोकने का खूब प्रयास किया। कार्यकर्ता बेकाबू हो गए थे। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। इसके बाद पुलिस ने लाठी लेकर दौड़ाया। इससे गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस घटना में 6 कार्यकर्ताओं, तीन राहगीरों के साथ दो पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। किसी कार्यकर्ता का हाथ टूटा है तो किसी का सिर फूटा है। गांधीनगर थाने के सामने स्टूडेंट्स भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।
कार्यकर्ता दोपहर में बड़ी संख्या में राजस्थान विश्वविद्यालय (Rajasthan University ) कैंपस में विरोध मार्च निकालने पहुंचे थे। दोपहर करीब 3:00 बजे कार्यकर्ताओं ने जेएलएन मार्ग पर आने की कोशिश करने लगे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने यूनिवर्सिटी का मेन गेट बंद कर दिया। इससे नाराज होकर कार्यकर्ता गेट पर चढ़ गए। जबरन गेट से बाहर आने की कोशिश करने लगे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
लाठीचार्ज में एबीवीपी ( ABVP )के 6 कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। पथराव के दौरान तीन राहगीरों के साथ दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री हुशियार सिंह मीणा समेत एक दर्जन कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। फिलहाल बड़ी संख्या में कार्यकर्ता राजस्थान यूनिवर्सिटी के मेन गेट पर धरना देने लगे।
एबीवीपी ( ABVP )के राष्ट्रीय मंत्री हुशियार मीणा ने कहा- राजस्थान में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। महिला हिंसा, रेप की घटनाएं हर दिन अपने रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। कांग्रेस सरकार के नेता अपराधियों को पकड़ने की जगह एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करा रहे हैं। सरकार बेवजह एबीवीपी को बदनाम कर रही है। जोधपुर गैंगरेप कांड में बेवजह एबीवीपी कार्यकर्ताओं का नाम लिया जा रहा है। हकीकत में एबीवीपी का किसी भी आरोपी से कोई संबंध नहीं है। चुनावी फायदा लेने के लिए पुलिस प्रशासन भी सरकार के दबाव में झूठे आरोप लगाने की कोशिश में जुटा हुआ है। इसका हम पुरजोर विरोध करते हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?