उत्तर प्रदेश के उन्नाव ( Unnao ) जिले के थाना सफीपुर के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार( Inspector Ashok Kumar ) ने थाने में स्थित कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी का फोन काफी देर तक रिसीव न होने पर, सिपाही को कमरे पर जाकर देखने को कहा। वहां फंदे से शव लटका मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया।
वहीं बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर एक इंस्पेक्टर ने थाने के अंदर आत्महत्या क्यों कर ली है । डिप्रेशन था या कुछ और फिलहाल पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या ही मान कर जांच कर रही है।एएसपी शशिशेखर सिंह ने बताया की अशोक की लास्ट कॉल उनके घर से ही आई थी। जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली।
उनकी पत्नी और बच्चे अभी लखीमपुर में ही रह रहे थे। वे लोग जल्द ही उन्नाव शिफ्ट होने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने ऐसा कदम उठा लिया।
बताया जा रहा है कि 12 जुलाई को बेटे का बर्थडे मनाने के लिए पूरा परिवार उन्नाव आया था। तब इंस्पेक्टर अशोक कुमार परिवार के साथ बहुत खुश नजर आ रहे थे। वो लोग बेटे का बर्थडे मनाने बाहर गए थे। 4-5 दिन रुकने के बाद उनका परिवार वापस लखीमपुर चला गया था। ऐसा भी कहा जा रहा है, रविवार को उनकी पत्नी से फोन पर बात भी हुई थी।
उसके बाद वो सोने के लिए कमरे में चले गए थे। सुबह से पत्नी उनको फोन कर रही थी। जब उन्होंने फोन नहीं उठाया, तो पत्नी ने एक सिपाही को फोन करके उनके कमरे में जाने के लिए बोला। सिपाही के कमरे में जाने के बाद सभी को मामले की जानकारी हुई।
इंस्पेक्टर अशोक कुमार ( Inspector Ashok Kumar )को अपने पिता की जगह नौकरी मिली थी। उनका छोटा भाई भी पुलिसकर्मी है। वह रामपुर में तैनात हैं। गांव के घर में बस उनकी मां और छोटे भाई की पत्नी रहती हैं।
कुछ लोग जो इस सुसाइड के पीछे पत्नी से विवाद होना बता रहे हैं। कह रहे हैं कि अशोक की पत्नी को लगता था कि उसका कहीं अफेयर है। वहीं अशोक इस बात को लेकर मना करता था। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। यहां गांव वाले घर में भी विवाद होता था।
आज दिनांक 24.07.2023 को थाना सफीपुर में प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात निरीक्षक श्री अशोक कुमार पुत्र स्व विक्रम सिंह निवासी ग्राम यहियापुर थाना नौगवां सादात जनपद अमरोहा के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक स्थल लाया गया। @Igrangelucknow #UPPolice #Unnao pic.twitter.com/P5tyPKGpWk
— UNNAO POLICE (@unnaopolice) July 24, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?