हरियाणा के गुरुग्राम ( Gurugram ) में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह( Cricketer Yuvraj Singh) की मां शबनम सिंह से फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। मंगलवार को 5 लाख एडवांस लेते हुए आरोपी युवती को गुरुग्राम पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया। युवती ने झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर शबनम सिंह से 40 लाख रुपए मांगे थे।
युवराज सिंह ( Cricketer Yuvraj Singh) की मां शबनम ने गुरुग्राम के डीएलएफ फेस वन पुलिस स्टेशन में शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि साल 2022 में युवराज सिंह के छोटे भाई जोरावर सिंह के लिए हेमा कौशिक उर्फ डिम्पी नाम की केयरटेकर को नौकरी पर रखा था, क्योंकि जोरावर सिंह पिछले 10 सालों से डिप्रेशन की बीमारी से ग्रसित है।
शबनम सिंह ने बताया कि 20 दिनों के अंदर ही उन्हें लगा कि केयरटेकर हेमा कौशिक प्रोफेशनल नहीं है और वह उनके बेटे जोरावर सिंह को अपने जाल में फंसा रही है। इसी के चलते हेमा कौशिक को नौकरी से निकाल दिया।
इसके बाद मई 2023 में हेमा कौशिक का लगातार उनके पास वॉट्सऐप पर मैसेज और कॉल आने लगे। हेमा ने धमकी दी कि अगर उसे पैसे नहीं दिए गए तो वह उनके परिवार को झूठे केस में फंसा देगी और उन्हें बदनाम कर देगी। इस एवज में हेमा ने 40 लाख रुपए की मांग की।
युवराज ( Cricketer Yuvraj Singh) की मां ने बताया कि 19 जुलाई को ही हेमा का उनके पास वॉट्सऐप पर मैसेज आया कि वह 23 जुलाई को उनके खिलाफ केस दर्ज करा देगी। जिसके बाद उनके पूरे परिवार की बदनामी हो जाएगी। इस पर उन्होंने हेमा से इतनी बड़ी रकम इकट्ठा करने के लिए समय मांगा।
इसके बाद सोमवार तक 5 लाख रुपए देने की बात तय हुई। इस पर मंगलवार को जब हेमा कौशिक 5 लाख रुपए लेने आई तो पुलिस ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। हालांकि गुरुग्राम पुलिस ने कुछ ही घंटों के बाद युवती को जमानत पर रिहा कर दिया।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत