उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के पीलीभीत (Pilibhit ) जिले में शनिवार शाम को खमरिया पुल पर कांवड़िये और ताजियेदार आमने-सामने आ गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया। घटना से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही फोर्स के साथ सीओ सदर प्रतीक दहिया मौके पर पहुंच गए। पथराव में सीओ सदर प्रतीक दहिया के सिर पर पत्थर लगा है, जिससे सीओ सदर घायल हो गए।
दोनों तरफ से पथराव हुआ। पत्थर लगने से सीओ घायल हो गए। मजिस्ट्रेट की गाड़ी का शीशा टूट गया। रोडवेज बस समेत कई वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठियां फटकार कर उपद्रवियों को खदेड़ा।
पीलीभीत (Pilibhit ) जिले मेंअमरिया क्षेत्र के गांव करघैना से कांवड़ियों का जत्था शनिवार को गंगाजल लेने के लिए कछला घाट जा रहा था। उनके साथ डीजे लगा वाहन भी चल रहा था। बरेली हाईवे पर शाही के पास खमरिया पुल मंदिर में कांवड़िये आराम करने लगे। इसी दौरान उधर से ताजियेदार आ गए। बताया जाता है कि मंदिर के पास ही एक जगह ताजियेदार रुककर मातम करते हैं।
उन्होंने कांवड़ियों से डीजे बंद करने को कहा तो विवाद शुरू हो गया। कांवड़ियों का कहना था कि जहां ताजियेदार रुके हैं वह मंदिर की जगह है। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और उनमें मारपीट होने लगी। दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। सूचना पर सीओ सिटी प्रतीक दहिया फोर्स लेकर पहुंच गए। इसी बीच एक पत्थर उनके सिर में लग गया और खून बहने लगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?