उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के फतेहपुर ( Fatehpur ) जिले में स्थित हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा के पास सोमवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें ट्रक और आल्टो कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दो महिला समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हुई है।
घटना से लोगों में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के चक्कर में कार सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सामने से आ रहे ट्रक में टकरा गई। हादसे में कार सवार दंपती समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मौके पर डीएम श्रुति, एसपी उदय शंकर सिंह पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी जांच को पहुंची।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर बकरी गांव निवासी दयाशंकर (70) के रिश्तेदार के रामपाल की हार्टअटैक से मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार में शामिल होने दयाशंकर अपनी पत्नी बृजरानी (65), भाई गोरेलाल (60) व परिवार की सुदमिया (55) पत्नी शिवशंकर को लेकर हुसैनगंज थाने के 12 मील जमरावां निवासी प्रमोद यादव (35) कार चालक के साथ जा रहे थे।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत