हरियाणा (Haryana ) के नूंह( Nuh ) में धार्मिक यात्रा के दौरान हुई हिंसा में 5 लोगों की मौत हुई है। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए नूंह में कर्फ्यू जारी है और दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं। । 9 जिलों में धारा 144 लगाई गई है। हिंसा का असर राजस्थान, यूपी समेत हरियाणा के कई इलाकों में दिखा। पलवल और गुरुग्राम में उपद्रवियों ने घर, दुकान और गाड़ियों में आग लगा दी।
हरियाणा (Haryana ) के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नूंह के साथ अन्य स्थानों पर फैली हिंसा के पीछे बड़ी साजिश का संदेह जताया। वहीं, डीजीपी पीके अग्रवाल और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) ममता सिंह खुद हालात पर नजर बनाए हुए हैं। हालात को देखते हुए नूंह के अलावा फरीदाबाद में बुधवार तक मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की एक व दो अगस्त की 10वीं की परीक्षाएं (अंक सुधार, कंपार्टमेंट) रद्द की गई हैं।
इस बीच, नूंह में हुई हिंसा में घायल दो और लोगों की मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस ने चार मौतों की पुष्टि की है। इनमें होमगार्ड के जवान गुरसेवक व नीरज, पानीपत के बजरंग दल कार्यकर्ता अभिषेक और नगीना के शक्ति हैं। वहीं, एक की मौत गुरुग्राम में हुई। पुलिस के अनुसार, सोमवार देर रात सेक्टर-57 में भीड़ ने एक धर्मस्थल पर हमला कर दिया। हमले में घायल इमाम बिहार निवासी साद की इलाज के दौरान मौत हो गई।
नूंह की आग हरियाणा (Haryana ) के 9 जिलों तक फैल गई है। मेवात व आसपास के जिलों रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल और महेंद्रगढ़ में पहले से ही तनाव था। हिंसा में पानीपत के अभिषेक की मौत के बाद वहां भी तनाव फैल गया। इसे देखते हुए पानीपत के साथ सोनीपत समेत सभी 9जिलों में धारा 144 लगा दी गई है।’अब तक 44 एफआईआर हुई ।
हिंसा को चलते राजस्थान के भरतपुर में चौकसी बढ़ा दी गई है। कुछ क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा बंद है। भिवाड़ी शहर में हाईवे किनारे 2-3 दुकानों में तोड़फोड़ की गई है। हरियाणा सीमा से लगते यूपी के मेरठ, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर व मथुरा में सतर्कता बढ़ा दी गई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?