वाराणसी (Varanasi) में एक बेटे ने अपने पिता को चंद रुपयों के लिये लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद उसने पिता के शव को भूंसे के कमरे में बंद किया और आग लगा दी । वारदात शनिवार देर रात बड़ागांव टिकरी कला की है। हत्या कर आरोपी बेटा फरार हो गया।
शनिवार को वाराणसी (Varanasi) के टिकरी कलां निवासी राज कुमार सरोज (30 वर्ष) का जमीन के बंटबारे और रुपए को लेकर पिता रामजी सरोज (52 वर्ष) से विवाद हो गया। राजकुमार ने फसल के बाद मिले रुपए की मांग की, लेकिन पिता रामजी ने देने से इनकार कर दिया। झगड़ा बढ़ता गया और बाप-बेटे में हाथापाई हो गई। राजकुमार ने घर के आंगन में रखी लाठी उठाकर पिता पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। उसकी मां दौड़ी, लेकिन तब तक रामजी सरोज दम तोड़ चुके थे।
पिता की हत्या कर बेटे ने शव को भूसा वाले कमरे में फेंका। भूसे में आग लगाई और कमरा बाहर से बंद कर भाग गया। पुलिस की मौजूदगी में आसपास के लोगों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक शव काफी जल चुका था। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
वाराणसी (Varanasi) पुलिस ने बताया कि आरोपी मानसिक रोगी है। आए दिन झगड़ा करता है। इसके चलते पत्नी दो साल पहले छोड़कर मायके चली गई है। वह मायके में रहती है। बड़ागांव बाजार में पिता और बेटा दोनों सब्जी बेचते हैं। बेटा पिता की हत्या कर फरार है। घर पर अब अकेली मृतक की पत्नी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?