मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के सागर ( Sagar ) जिले के बड़तूमा में करीब 100 करोड़ की लागत से संत रविदास का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। मंदिर की आधार शिला रखने प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) आज बड़तूमा पहुंचे । ढाना ग्राम में विशाल जनसभा को संबोधित किया।
इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi ) ने कहा- जब हमारी आस्थाओं पर हमले हो रहे थे, हमारी पहचान मिटाने के लिए पाबंदियां लगाई जा रही थीं, तब रविदास जी ने मुगलों के कालखंड में कहा था- पराधीनता सबसे बड़ा पाप है। जो पराधीनता को स्वीकार कर लेता है, जो लड़ता नहीं है, उससे कोई प्रेम नहीं करता।
यहां उन्होंने कहा कि आज मंदिर के निर्माण की आधारशिला रखी गई है, साल और डेढ़ साल बाद मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। मैं विश्वास के साथ कह रहा हूं कि उसके बाद मैं फिर से इसका लोकार्पण करने आऊंगा।
पीएम मोदी ने कहा कि संत रविदास मुझे इस मंदिर का लोकार्पण करने का आशीर्वाद जरूर देंगे। इस बात को कहने के बाद मंच पर मौजूद नेताओं ने जमकर ताली बजाई। पीएम मोदी ने कहा कि मैं काशी से सांसद हूं इसलिए इस स्मारक की आधारशिला रखने का मुझे जो सौभाग्य मिला है उससे मुझे दोहरी खुशी मिल रही है।
प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi ) ने कहा-रविदास जी ने अपने दोहे में कहा- ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिलै सबन को अन्न, छोट बड़ों सब से, रैदास रहें प्रसन्न। आजादी के अमृतकाल में हम देश को गरीबी-भूख से मुक्त करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
कोरोना के दौर में पूरी दुनिया की व्यवस्थाएं चरमरा गईं। गरीब-दलित के लिए हर कोई आशंका जता रहा था। कहा जा रहा था कि 100 साल बाद इतनी बड़ी आपदा आई है। मैंने कहा था कि किसी को भी खाली पेट सोने नहीं दूंगा। मैं भली-भांति जानता हूं कि भूखे रहने की तकलीफ क्या होती है।
प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi ) ने कहा हमारे प्रयासों की तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है। देश में गरीब कल्याण की जितनी भी योजनाएं चल रही हैं, उनका लाभ दलित-आदिवासी-पिछड़े समाज को हो रहा है। पहले योजनाएं चुनावी मौसम के हिसाब से आती थीं।
मोदी ने राज्य के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार की मौजूदगी में बडतूमा गांव में भूमि पूजन किया और आधारशिला रखी। उन्होंने संत रविदास की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर माथा टेका ।प्रधानमंत्री ने इस समारोह में आगामी स्मारक-सह-मंदिर के लघु मॉडल का भी निरीक्षण किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi ) ने मध्यप्रदेश को कई सौगातें दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में एक नए भारत का उदय हुआ है। प्रधानमंत्री जी ने बुंदेलखंड को 44 हजार करोड़ की केन-बेतवा लिंक परियोजना का उपहार दिया है, इस परियोजना से बुंदलेखंड की 20 लाख एकड़ भूमि सिंचित होगी। सीएम ने कहा- संत रविदास जी भारत को जोड़ने वाले, भक्ति का संदेश देने वाले संत थे, उनका भव्य मंदिर बनेगा। यह मंदिर भावी पीढ़ि को उनके जीवन का दर्शन कराएगा। उन्ही के विचारों पर चलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जनकल्याण के कार्य कर रहे हैं।
संत रविदास मंदिर-स्मारक 11.29 एकड़ जमीन पर 100 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाना है। इसकी दीवारों पर संत रविदास के दोहे और शिक्षाएं उकेरी जाएंगी। पूरा प्रोजेक्ट नागर शैली में होगा। कला वीथिका बनेगी। भक्त निवास के साथ कई अन्य चीजें भी बनेंगी।
“Today Dalits, backwards, tribals getting the respect they deserved…” PM Modi at Sant Ravidas Temple event
Read @ANI Story | https://t.co/RSsgPaLTGG#PMModi #MadhyaPradesh #SantRavidas pic.twitter.com/nfdqeP4HCM
— ANI Digital (@ani_digital) August 12, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?