उत्तर प्रदेश के मथुरा ( Mathura) जिले में मंगलवार को थाना हाईवे क्षेत्र के रामपुर मुडेसी गांव में बने हनुमान मंदिर में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
रामपुर मुडेसी गांव का एक हिस्सा मथुरा ( Mathura) जिले के मगोर्रा थाने और दूसरा हाईवे थाना क्षेत्र में आता है। 75 वर्षीय बुजुर्ग हीरालाल और उनकी पत्नी लीलावती का घर मगोर्रा क्षेत्र में है, जबकि खेत हाईवे थाना क्षेत्र में। 15 वर्ष पहले बुजुर्ग ने खेत पर हनुमान मंदिर का निर्माण कराया और तब से उसी में रहने लगे।
सोमवार रात को अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह जब उनका बड़ा बेटा मोहन चाय देने खेत पर आया तब उन्होंने शवों को देखा। बुजुर्ग की लाश चारपाई पर, जबकि महिला की लाश 20 कदर दूरी पर पड़ी मिली। माता पिता के शव देखकर बेटा बदहवास हो गया।
जानकारी पर गांव वाले और मथुरा ( Mathura) एसपी सिटी एमपी सिंह, स्वाट, एसओजी, थाना पुलिस, फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। वारदात स्थल सीज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। मृत दम्पती के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
मथुरा ( Mathura) पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की, जिसमें ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग हीरासिंह और उनकी पत्नी लीलावती बहुत ही व्यवहारिक थे। उनकी किसी से रंजिश नहीं थी। 20 साल पहले खेत पर ही हनुमानजी का मंदिर बनवाया और फिर वहीं रहने लगे। बुजुर्ग दंपती के दो बेटे 45 वर्षीय मोहन और 40 वर्षीय प्रताप सिंह है।
दोनों अपने 12 बीघा खेत की रखवाली करते थे। पुलिस का शक प्रॉपर्टी के विवाद में हत्या को लेकर करीबियों पर ही जा रहा है। साथ ही इलाके के कुछ शराबी व अराजक तत्वों को भी चिन्हित किया गया है। सर्विलांस सेल वारदात स्थल के आसपास लोगों की आवाजाही के संबंध में साक्ष्य खंगालने में जुटी है।एसएसपी शैलेश पांडे ने घटनास्थल निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धितों को घटना के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया ।
आज दिनांक 15.08.2023 को थाना हाईवे क्षेत्रान्तर्गत बुजुर्ग दम्पत्ति का शव मिलने के सम्बन्ध में #SSP_MTA @ShaileshP_IPS द्वारा घटनास्थल निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धितों को घटना के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया । pic.twitter.com/SeTVgRP1og
— MATHURA POLICE (@mathurapolice) August 15, 2023


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत