बिहार (Bihar ) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar )ने स्वतंत्रता दिवस पर रिकॉर्ड 17वीं बार राष्ट्रीय ध्वज राजधानी पटना,(Patna ) के गांधी मैदान फहराया। खास बात यह रही कि 18 साल बाद गांधी मैदान में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी गांधी मैदान पहुंचे। हालांकि, लालू प्रसाद ने राबड़ी आवास में झंडोत्तोलन किया। वहीं गांधी मैदान में आयोजित समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत कई मंत्री और नेता शामिल हुए ।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar )आज पटना के गांधी मैदान में लगातार 17वीं बार झंडा फहराकर रिकॉर्ड बनाया। उनसे पहले सबसे अधिक तिरंगा फहराने का रिकॉर्ड प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह के नाम था। उन्होंने 14 बार गांधी मैदान में ध्वजारोहण किया था। श्रीकृष्ण सिंह ने 1946 से लेकर जनवरी 1961 तक बिहार की सेवा की।
श्रीकृष्ण सिंह के बाद सबसे अधिक दिनों तक सीएम की कुर्सी संभालने का रिकॉर्ड नीतीश कुमार के नाम ही है। नीतीश कुमार 2000 में सिर्फ 7 दिन के लिए मुख्यमंत्री बने थे। 24 नवंबर 2005 में फिर से वे फिर सत्ता में आए और मुख्यमंत्री के पद पर काबिज हुए।
श्रीकृष्ण सिंहऔर नीतीश कुमार के बाद अगला नाम राबड़ी देवी का आता है, जिन्होंने बतौर मुख्यमंत्री 8 बार झंडा फहरा चुकी हैं। वहीं, राजद सुप्रीमो लालू यादव 7 बार तिरंगा फहरा चुके हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा भी मुख्यमंत्री होने के नाते 6 बार तिरंगा फहरा चुके हैं।
जेडीयू ने मुख्यमंत्री की इस उपलब्धि पर कहा है कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar )स्वतंत्रता सेनानी के बेटे हैं। उन्होंने एक शानदार और जानदार रिकॉर्ड बनाया कि 17 सालों तक पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में झंडा फहराया है। ये गर्व की बात है कि स्वतंत्रता सेनानी का बेटा लगातार बिहार के नेतृत्व कर रहा है।
अपने संबोधन के दौरान सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar )ने नियोजित शिक्षकों को भी मैसेज दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसे ही बोलते रहते हैं, उन्हें बोलने दीजिए। BPSC के जरिए जो शिक्षक भर्ती परीक्षा हो रही है, उसे हो जाने दीजिए। आगे आप लोगों (नियोजित शिक्षक) के बारे में सरकार बहुत कुछ करने वाली है। सीएम नीतीश कुमार कहा कि जो शिक्षक स्कूल में नहीं पढ़ाएंगे, उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने कहा कि 1,50,563 सरकारी नौकरी दे दी गई। 362104 नए पद सृजित किए गए और 286461 प्रक्रिया के अधीन है। 5 लाख लोगों को रोजगार मिल चुका है।अगले वर्ष तक 5 लाख लगभग 10 लाख को नौकरियां पूरी कर ली जाएगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar )ने कहा कि सहरसा में बिहार सरकार मेडिकल कॉलेज अस्पताल की स्थापना करवाएगी। इसके अलावा राज्य के अन्य मेडिकल कॉलेज में भी बेडों की संख्या बढ़ाई जाएगी। किसान को संबोधित करते हुए कहा कि जुलाई और अगस्त में कम बारिश होने के कारण खेती में दिक्कत हो रही थी। बिहार सरकार किसानों को मदद पहुंचाएगी।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत