उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में संभल(Sambhal ) जिले में तैनात यूपी पुलिस (UP police ) के सिपाही रजत गिरि ने मंगलवार को फंदे से लटक आत्महत्या (suicide ) कर ली। वह बिजनौर जिले के थाना चांदपुर अंतर्गत गांव सैदपुर के रहने वाले थे। संभल एसडीएम न्यायालय सुरक्षा की ड्यूटी कर रहे थे।
रजत गिरि (25 ) ने मंगलवार की सुबह घर के मोबाइल नंबर पर आत्महत्या करने का मैसेज किया था। परिजनों ने दोपहर के समय मैसेज देखा तो संभल आ पहुंचे। कोतवाली पहुंचकर जानकारी दी। शाम को चार बजे करीब पुलिस रजत के कमरे पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था।
संभल (Sambhal )पुलिस ने तोड़कर दरवाजा देखा तो रजत रस्सी के सहारे पंखे से लटके हुए थे। उनकी मौत हो गई थी। दादा ने बताया कि उनके पोते की पुलिस में वर्ष 2018 में भर्ती हुई थी। वर्ष 2021 में अमरोहा निवासी युवती से शादी की थी। पत्नी भी पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर बागपत जिले में तैनात है।
कुछ दिनों से पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। इसी से आहत होकर उसने अपनी जान दे दी। सिपाही की मौत की सूचना संभल(Sambhal ) पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत भी पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय मिलने का भरोसा दिलाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
जानकारी मिलने पर यहां आए परिवार के लोगों ने बताया रजत कुमार का पत्नी से विवाद चल रहा था। दोपहर करीब तीन बजे सिपाही ने बड़े भाई शुभम को व्हाट्सएप मैसेज भी किया था, जिसमें उसने खुदकुशी करने की बात कही थी।
थाना सम्भल क्षेत्रान्तर्गत न्यायालय सुरक्षा में तैनात एक आरक्षी द्वारा अपने निजी आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने के सम्बन्ध में #SPSambhal श्री कुलदीप सिंह गुनावत की बाइट ।#UPPolice pic.twitter.com/MI6AlLX94K
— SAMBHAL POLICE (@sambhalpolice) August 15, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?