मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) राजगढ़( Rajgarh ) में शुक्रवार को पूर्व विधायक हरिचरण तिवारी के पुत्र पंडित आशीष हरिचरण तिवारी के नेतृत्व में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा से पूर्व एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन राजगढ़ शहर में किया गया। इसमें 51 हज़ार से अधिक की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।
सीहोर स्थित कुबरेश्वर धाम के कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा राजगढ़ में पहली बार शिवमहापुराण की कथा सुनाएंगे। देश भर से करीब पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। आयोजक रोज 5 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का दावा कर रहे हैं। इसी अनुमान से कथा स्थल पर व्यवस्था की गई है।
बता दें, भव्य कलश यात्रा में शामिल होने के लिए राजगढ़( Rajgarh ) आसपास के क्षेत्र की महिलाएं राजमहल व बड़ामहल प्रांगण में एकत्रित हुईं। जंहा से भव्य कलश यात्रा की शुरुआत की गई, जो कि मुख्य बाजार से होते हुए नए बस स्टैंड से खिलचीपुर नाके होते हुए स्टेडियम प्रांगण में पहुंची। जहां जलाभिषेक के बाद कलश यात्रा का समापन किया गया।
कलश यात्रा जैसे ही दोपहर के समय स्टेडियम परिसर पहुंची तो वहां पर स्थापित किए गए द्वादश ज्योतिर्लिंगेश्वर महादेव के अभिषेक को लेकर विद्वानों द्वारा मंत्रोच्चार किया जा रहा था। कलश यात्रा के समापन के साथ ही महिलाएं जो गंगाजल लेकर पहुंची थी, उसके माध्यम से भगवान का अभिषेक किया गया। अभिषेक के दौरान संबंधित स्थान पर व्यापक इंतजाम किए गए थे। गंगाजल से भगवान की मूर्ति का अभिषेक किया गया।
कलश यात्रा का मुख्य बाजार से लेकर स्टेडियम प्रांगण तक जगह-जगह लोगों ने स्वागत व सत्कार किया और पानी की भी व्यवस्था की गई। ऐसे में एक और नजारा यह भी देखने को मिला कि दरगाह वक्फ बोर्ड के राजगढ़ सदर शरीफ खान उर्फ गामा मामू व उनकी कमेटी के अन्य सदस्यों के द्वारा कलश यात्रा पर पुष्पवर्षा करते हुए स्वागत व सम्मान किया गया, जिसका जिक्र आयोजन समिति के अध्यक्ष पंडित आशीष हरिचरण तिवारी ने मीडिया से चर्चा के दौरान भी किया है।
उन्होंने कहा कि यह सब अविश्वसनीय है कि इतनी बड़ी तादाद में कलश यात्रा राजगढ़( Rajgarh )में निकली है। पूरा शहर जाम था, कहीं से भी निकलने के लिए जगह नहीं थी। मैं सभी मातृशक्तियों का हृदय से धन्यवाद देता हूं और सभी समाजजनों ने हमारा स्वागत व सम्मान किया, जिसमें मुस्लिम वर्ग के लोग भी शामिल हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि शनिवार से पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का आयोजन होगा और कथास्थल पर भारत में पहली बार 31 फीट का शिवलिंग 5.50 लाख रुद्राक्ष से भारत में बना है, जिसे अवार्ड देने के लिए लंदन से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड वाले भी शनिवार को आ रहे हैं।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत