जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) जिले में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के बाद दो आतंकवादी मारे गए। मृतकों में से एक को लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर माना जा रहा है। अभी तक आतंकियों के शव बरामद नहीं हुए हैं जिले के लैरो-परिगाम इलाके में रविवार को आतंकवादियों से मुठभेड़ शुरू हुई थी । कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो आतंकियों को मार गिराया गया है।
सुरक्षाबलों ने आतंकियों के ठिकाने से सटे मकानों से कई लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया ताकि गोलीबारी में उन्हें किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। आतंकियों के ठिकाने को सुरक्षाबलों ने चारों तरफ से घेर लिया है ताकि उन्हें भागने का मौका न मिले। देर रात दो आतंकियों को मार गिराया था।
पुलवामा (Pulwama) पुलिस को रविवार देर शाम सूचना मिली कि परिगाम नीवा में स्वचालित हथियारों से लैस दो ये तीन आतंकियों का दल देखा। पुलिस ने उसी समय सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ आतंकियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया।
सुरक्षाबलों ने जैसे ही गांव की घेराबंदी शुरू की तभी एक मकान में छिपे आतंकियों ने उन्हें देख लिया। आतंकियों ने घेराबंदी तोड़ भागने के लिए जवानों पर पर ग्रेनेड फेंका और उसके बाद फायरिंग की। सुरक्षाबलों ने भी खुद को बचाते हुए जवाबी फायर किया और उसके बाद गांव में मुठभेड़ शुरू हो गई।
तलाशी अभियान के दौरान हथियारों का बड़ा जखीरा जब्त किया गया था। इसमें पांच एके राइफल्स, सात पिस्तौल, चार हैंड ग्रेनेड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की थी।
#WATCH | J&K: An encounter is underway in the Larrow- Parigam area of Pulwama. Police & security forces are on the job: Kashmir Zone Police
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/8PBosSI4Uo
— ANI (@ANI) August 20, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?