मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के जबलपुर ( Jabalpur ) में आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस ) ने नक्सली दंपती को गिरफ्तार किया है। नक्सली अशोक रेड्डी उर्फ बलदेव (62) पर मध्यप्रदेश समेत तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में संयुक्त रूप से 82 लाख रुपए का इनाम घोषित है। उसके खिलाफ 60 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। दंपती के कब्जे से पिस्टल, कारतूस, माओवादी साहित्य और तीन लाख रुपए नकद मिले हैं। वे दोनों प्रतिबंधित माओवादी संगठन सीपीआई के सक्रिय सदस्य हैं।
जबलपुर ( Jabalpur ) एटीएस से जुड़े सूत्रों ने कहा, ‘सोमवार को जानकारी मिली थी कि नक्सल दंपती जबलपुर के निजी अस्पताल में इलाज कराने आए हैं। एटीएस की टीम ने अस्पताल में छापा मारकर अशोक रेड्डी और उसकी पत्नी रैमती उर्फ कुमारी पोटाई (43) को गिरफ्तार कर लिया। अशोक तेलंगाना के गोलकुंडा जबकि रैमती छत्तीसगढ़ के नारायणपुर की रहने वाली है।’
एटीएस अफसरों का कहना है कि अशोक रेड्डी प्रतिबंधित संगठन CPI की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य है। वहीं, रैमती उत्तर बस्तर क्षेत्र में पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार का काम देखती है। वह माओवादी साहित्य, पर्चे, पम्पलेट, प्रेस विज्ञप्ति, बैनर, पोस्टर आदि को छपवाने का काम संभालती है। अशोक के खिलाफ चार राज्यों में हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, बलवा, पुलिस पर हमला, अपहरण, लूट, आगजनी समेत विस्फोटक अधिनियम और आर्म्स एक्ट में 60 से ज्यादा केस दर्ज हैं।
नक्सली अशोक रेड्डी का मुख्य कार्य क्षेत्र तेलंगाना और छत्तीसगढ़ से संबंधित रहा है। मध्यप्रदेश में भी नक्सल नेटवर्क और कैडर मजबूत करने में इसके शामिल होने की आशंका है। एटीएस आरोपियों से जुड़े अन्य सूत्र, नेटवर्क और मॉड्यूल की जानकारी पता कर रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?