उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के कौशांबी( Kaushambi) में एक 14 साल के लड़के ने अपनी 17 साल की बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। हत्या करने की वजह सिर्फ इतनी थी कि बड़ी बहन किसी गैर जाति के युवक से फोन पर हंसकर बात कर रही थी। तभी वह वहां पहुंच गया। उसने पीछे से अपनी बहन की बातें सुन लीं। उसके बाद गुस्से में बहन की गर्दन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिससे बहन की मौके पर मौत हो गई।
चीख सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। परिवार वाले बिना किसी कानूनी कार्रवाई के अंतिम संस्कार करने की तैयारी करने लगे। लेकिन, इसी बीच छोटा भाई घर से निकल कर सीधे थाने पहुंचा। उसने पुलिस को पूरी घटना बताई। उसने पुलिस को बताया, फोन पर गांव के युवक से बात करने पर उसने अपनी बहन को कुल्हाड़ी से काट दिया है। बता दें, मृतका दिल्ली में कक्षा-7 में पढ़ रही थी। दो दिन पहले ही वह रक्षा बंधन मनाने घर आई थी।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कौशांबी( Kaushambi)पुलिस ने लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मां-पिता और दो भाइयों को हिरासत में ले लिया है। घटना कौशांबी के सराय अकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की है। हत्याकांड शुक्रवार देर रात हुआ, जबकि पुलिस को जानकारी शनिवार को हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे।
हत्यारोपी भाई ने बताया, ”मैं अपनी बहन प्रीति को लंबे समय से देख रहा हूं। वह अक्सर फोन पर गांव के लड़के से चोरी-छिपे बात करती थी। हम लोग उसको मना करते थे, लेकिन वह हमारी बात नहीं मानती थी। जिस लड़के से वह बात करती थी, वह दूसरी जाति का था।
हम लोगों को बहन का उससे बात करना बर्दाश्त नहीं था। अभी कुछ समय पहले घर में इस बात को लेकर झगड़ा भी हो चुका है। जिसके बाद हम लोगों ने दीदी को दिल्ली पढ़ाई करने भेज दिया था। 2 दिन पहले ही वह घर आई थी।”
कौशांबी( Kaushambi) पुलिस का कहना है, भाई ने खुद पूरी घटना हम लोगों को बताई है। भाई के मुताबिक, उसकी बड़ी बहन का अफेयर गांव के लड़के से चल रहा था। परिवार के लोग इसका विरोध करते थे, लेकिन वह किसी की बात नहीं सुनती थी। उसको घर से दूर भेज दिया, लेकिन उसके बाद भी उसका बात करना बंद नहीं हुआ।
हमने भाई की बात सुनकर मां-पिता और दोनों भाइयों को हिरासत में लिया है। जांच के बाद सबूतों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लड़की अपने घर की अकेली बेटी थी। एक 13 साल भाई और है। पिता का नाम मनराखन सिंह है। वो खेती-किसानी करते हैं।
थाना सराय अकिल क्षेत्र में एक लड़की को उसके पिता व भाइयों द्वारा गांव के ही एक युवक से मोबाइल पर बात करने की वजह से कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों को तत्काल हिरासत में लेकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में #SP_कौशांबी द्वारा दी गई बाइट।#UPPolice pic.twitter.com/VR4OVYk9zP
— KAUSHAMBI POLICE (@kaushambipolice) August 26, 2023


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा