उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj ) में बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर 16 साल के 10वीं के छात्र सत्यम शर्मा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने बीच सड़क पर घेरकर उसे पटरे से तब तक पीटा, जब तक वह अधमरा नहीं हो गया। वह आधे घंटे सड़क पर तड़पता रहा। पास में जमीन पर बदहवास पड़ी बहन सभी से बचाने की मिन्नतें करती रही, लेकिन लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे। किसी ने हमलावरों को रोकने की हिम्मत नहीं जुटाई। थोड़ी देर में सत्यम की सांसें थम गई।
मामला गैर समुदाय से होने के कारण थोड़ी देर में बड़ी संख्या में वहां लोग जुट गए और परिजनों के साथ मिलकर खीरी चौराहे पर शाम 5 बजे से जाम लगा दिया। मामला बढ़ता देखकर पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा समेत कई बड़े अफसर मौके पहुंचे। करीब 9 घंटे बाद कमिश्नर ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। वारदात सोमवार दोपहर की है।
मृतक छात्र का नाम सत्यम शर्मा (16) है। वह पुरादलू गांव का रहने वाला था। सत्यम परमानंद इंटर कॉलेज में 10वीं में पढ़ता था। उसके चाचा की बेटी भी इसी स्कूल में 10वीं में पढ़ती है। बहन ने बताया, ” सोमवार को स्कूल बंद होने पर हम दोनों घर जा रहे थे। जैसी ही तुर्कपुरवा मोहल्ले में पहुंचे कि तभी इसी गांव के और हमारे स्कूल में पढ़ने वाले गैर-समुदाय के छात्रों ने हमारा हाथ पकड़ लिया। हमें खींचने का प्रयास करने लगे।
छात्रा ने कहा, ”मैं चिल्लाई तो भाई सत्यम गैर-समुदाय के मनचलों से भिड़ गया। इसके बाद सत्यम पर सभी हमलावर हो गए। पटरे से उसे तब तक मारा जब तक वह जमीन पर गिर नहीं गया। वह लहूलुहान हो गया था। मैं चिल्लाती रही, पर कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले।”
छात्रा ने कहा- सत्यम सड़क पर पड़ा तड़पता रहा और मैं असहाय खड़ी चीखती रही। सूचना पर परिजन भी थोड़ी देर में पहुंच गए। सत्यम को लेकर प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय लेकर भागे। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’
छात्र की मौत होने पर बड़ी संख्या में लोग आक्रोशित होकर खीरी चौराहे पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने चौराहे पर जाम लगा दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़ गए। मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। एसीपी राजीव यादव ने ग्रामीणों को बहुत मनाने का प्रयास किया, लेकिन जाम देर रात तक नहीं खुला था।
रात करीब 11 बजे प्रयागराज (Prayagraj ) पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा और जिलाधिकारी संजय खत्री भी पहुंचे। परिजनों के साथ सड़क पर बैठ गए। देर रात तक मान-मनौव्वल जलता रहा। फिर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा देकर कमिश्नर ने देर रात डेढ़ बजे जाम लगाया।
प्रयागराज (Prayagraj ) के एसीपी राजीव यादव का कहना है,परिजनों ने नामजद तहरीर दी है। 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। इसमें एक मौजूदा प्रधान मोहम्मद यूसुफ और दूसरा मोहसिन है। उनकी तलाश की जा रही है।


Bihar: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भीषण आग,10 की मौत,आईसीयू की खिड़की-दरवाजे तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला
Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस