पश्चिम मध्य अफ्रीकी देश गैबॉन( Gabon) में भी तख्तापलट हो गया है। यहां सैन्य अधिकारियों ने बुधवार को घोषणा की कि उन्होंने राष्ट्रपति अली बोंगो ओंडिम्बा से सत्ता छीन ली है।संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव ने गैबॉन में ‘चल रहे तख्तापलट के प्रयास की कड़ी निंदा की है। इससे पहले अफ्रीकी देश नाइजर में इसी तरह का तख्तापलट देखने को मिला था। संयुक्त राष्ट्र महासचिव गैबॉन में ‘चल रहे तख्तापलट के प्रयास की कड़ी निंदा की हैं।
राष्ट्रीय टेलीविजन पर सेना की वर्दी में कई लोग नजर आए और उन्होंने एलान किया कि राष्ट्रपति को नजरबंद कर दिया गया है। सैन्य कार्रवाई के बाद राजधानी लिब्रेविले में सड़कों पक जश्न मनाया जा रहा है। गोलीबारी की खबरें भी आ रही हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इस कार्रवाई की निंदा की है। इससे पहले अफ्रीकी देश नाइजर में इसी तरह का तख्तापलट देखने को मिला था।
इस हफ्ते के चुनाव में अली बोंगो के अलावा 18 उम्मीदवार दौड़ में थे, जिनमें से छह ने इस दौड़ को कम करने के प्रयास में पूर्व मंत्री और विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ओंडो ओसा का समर्थन किया। विपक्ष में कई लोग गैबॉन में बदलाव के लिए जोर दे रहे थे। शनिवार को हुए मतदान के बाद अशांति की आशंकाओं के बीच तनाव बढ़ रहा था। अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों ने पारदर्शिता की कमी के बारे में बात की है। चुनाव से पहले गैर-लाभकारी रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स ने घटना के विदेशी प्रेस कवरेज में बाधा डालने के लिए गैबॉनी सरकार की निंदा की।
गैबन 24 चैनल पर आए सैन्य अधिकारियों ने कहा कि वे सभी सिक्यॉरिटी और डिफेंस फोर्सेस का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के परिणाम को रद कर दिया गया है। अगले आदेश तक देश की सारी सीमाओं को बंद कर दिया गया है और सभी सरकारी संस्थानों को भंग कर दिया गया है। सेना के कब्जे के बाद देश की राजधानी लिब्रेविले में जोरदार गोलीबारी की खबरें सामने आई हैं। अभी तक ओपेक के सदस्य देश गैबॉन की सरकार की ओर से कोई बयान नहीं आया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?