उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) सरकार ने शुक्रवार को 14 आईएएस अफसरों( IAS officers ) के तबादले किये हैं, इसमें नौ जिलों के डीएम बदले गए हैं।योगी सरकार ने शुक्रवार को देर रात नौ जिलों बिजनौर, कानपुर देहात, ललितपुर, रामपुर, संतकबीरनगर, मिर्जापुर, एटा, बस्ती और कुशीनगर के जिलाधिकारियों समेत 14 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया।
आईएएस अफसरों( IAS officers ) का दलाव आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर भी किया गया है, क्योंकि चुनाव आयोग तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके अधिकारियों को हटाने के सामान्य निर्देश देता है। इसलिए उन आईएएस अधिकारियों के जिले भी बदल दिए गए हैं, जिन्हें मार्च 2024 में वहां करीब तीन साल पूरे हो जाते।
ललितपुर के डीएम आलोक सिंह को कानपुर देहात का डीएम बनाया गया है। बिजनौर के डीएम उमेश मिश्रा को कुशीनगर और रामपुर के डीएम रवींद्र कुमार मंदर को बिजनौर का डीएम बनाया गया है। एटा के डीएम अंकित कुमार अग्रवाल को रामपुर का डीएम और भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के सीईओ प्रेम रंजन सिंह को एटा का डीएम बनाया गया है।
बस्ती की डीएम प्रियंका निरंजन को मीरजापुर का डीएम बनाया गया है। उनके स्थान पर मीरजापुर की डीएम दिव्या मित्तल को बस्ती भेजा गया है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तवर को संतकबीरनगर का डीएम बनाया गया है। विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स अक्षय त्रिपाठी को ललितपुर का डीएम बनाया गया है। अक्षय त्रिपाठी 25 जून 2022 को लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के पद से हटाया गया था, तब से उनकी तैनाती अपेक्षाकृत कम महत्व के पद पर चल रही थी।
सुभाष चन्द्र शर्मा को प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण बनाया गया है। वह साल 1996 बैच आईएएस ( IAS officers ) के हैं। इसी प्रकार नरेंद्र भूषण को प्रमुख सचिव विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वह 1992 बैच के ऑफिसर हैं। इसके अलावा राज्य सरकार ने 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हेमंत राव को राजस्व परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया है। परिषद के अध्यक्ष संजीव मित्तल 30 अगस्त को सेवानिवृत्त हो गए थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?