लखनऊ ( Lucknow) के थाना ठाकुरगंज क्षेत्रान्तर्गत दुबग्गा के बेगरिया में केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के नए मकान में शुक्रवार की सुबह तड़के चार बजे भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव( Vinay Srivastava )की पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक के सिर में गोली मारी गई है। पिस्टल सांसद के बेटे विकास किशोर की बताई जा रही है। परिजनों ने छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
बेगरिया फरीदीपुर निवासी विनय श्रीवास्तव( Vinay Srivastava ) (24) भाजपा कार्यकर्ता था। केंद्रीय राज्यमंत्री के बेटे विकास किशोर उर्फ आशु के साथ रहता था। शुक्रवार की सुबह तड़के 4 बजे विनय के सिर में पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव बेड के पास जमीन पर पड़ा था। मौके पर अरुण प्रताप सिंह उर्फ बंटी, शमीम बाबा, अंकित वर्मा, अजय रावत सहित दो अन्य अज्ञात लोग मौजूद थे। परिजनों ने अजय, अंकित और शमीम पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। युवक के सिर में गोली मारी गई है। पिस्टल सांसद के बेटे विकास किशोर की बताई जा रही है। परिजनों ने छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है, इनमें से तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। लाश के पास से जो पिस्टल मिली वो मंत्री के बेटे की है।
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा है कि घटना के वक्त उनका बेटा यहां मौजूद ही नहीं था वह दिल्ली में था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो सच होगा वो सामने निकल कर आएगा। घर में चार से पांच लोग मौजूद थे। मुझे पता चला तो मैंने कमिश्नर से संपर्क किया। जो पिस्टल है वो मेरे बेटे की है। विनय 2017 से मेरे बेटे के साथ है। विनय श्रीवास्तव( Vinay Srivastava ) हत्या हुई, वह बहुत अच्छा लड़का था।
पुलिस पर कोई दबाव नहीं, पुलिस जांच करे। जो भी दोषी हो पुलिस उस पर सख्त कार्रवाई करें। उस घर में सिर्फ बेटा और उसके दोस्त रहते हैं। साथ में रहने वाले दोस्त घर पर रुकते थे। मेरा बेटा विकास कल शाम से 4.30 बजे से दिल्ली में मौजूद है। वह थोड़ी देर में लखनऊ पहुंचने वाला है। मैं चाहता हूं कि पुलिस हत्याकांड का खुलासा करें।
थाना ठाकुरगंज क्षेत्रान्तर्गत हुई हत्या प्रकरण के संबंध में श्रीमान पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय@dcpwest1 द्वारा दी गई बाईट।@Uppolice pic.twitter.com/IQ3NnXIHDx
— LUCKNOW POLICE (@lkopolice) September 1, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?