महाराष्ट्र (Maharashtra ) के ठाणे(Thane ) शहर में 56 वर्षीय एक रियल एस्टेट व्यवसायी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके तुरंत बाद वह भी गिर गया और संभवत: दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को बताया कि यह घटना कलवा के कुंभार अली स्थित यशवंत निवास बिल्डिंग में शुक्रवार रात करीब 10.15 बजे हुई। मृतकों की पहचान दिलीप साल्वी और उनकी 51 वर्षीय पत्नी प्रमिला के रूप में हुई है।
ठाणे (Thane )पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात जैसे ही साल्वी घर लौटा, उसके और उसकी पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। गुस्से में आकर उसने अपनी रिवॉल्वर निकाली और अपनी पत्नी पर दो गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया कि इसके तुरंत बाद साल्वी जमीन पर गिर गया और दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। साल्वी के करीबी सूत्रों ने बताया कि जब साल्वी ने अपनी पत्नी पर रिवॉल्वर तान दी, तो उसने शोर मचाया और अपने बेटे को बुलाया, लेकिन उसके मौके पर पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस हत्या के पीछे के सटीक मकसद का पता लगा रही है।
Maharashtra: Thane Man Dies Of Heart Attack Moments After Shooting Wife Dead#Thane #CrimeNews https://t.co/13VxJA9RlY
— ABP LIVE (@abplive) September 2, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?