उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) सरकार ने शनिवार देर रात 6 जिलों में नए डीएम( DM) की तैनात की है। इसके एक दिन पहले ही एक सितंबर को 9 जिलों में डीएम बदले गए थे। शनिवार देर रात प्रयागराज, आगरा, मुरादाबाद, मथुरा, हमीरपुर और महोबा में नए जिलाधिकारियों की तैनाती कर दी है। कई जिलों के डीएम को हटा दिया गया है। शुक्रवार को नौ जिलों में नए डीएम तैनात किए गए थे।
आगरा के जिलाधिकारी( DM) नवनीत सिंह चहल को डीएम प्रयागराज बनाया गया है। उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी को आगरा के डीएम ( DM) की जिम्मेदारी दी गई है। नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी मानवेन्द्र सिंह डीएम मुरादाबाद बनाए गए हैं। मुरादाबाद के डीएम ( DM) शैलेन्द्र कुमार सिंह को मथुरा का डीएम बनाया गया है। अपर आयुक्त गन्ना राहुल पांडेय को डीएम हमीरपुर बनाया गया है। ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास अधिकारी मृदुल चौधरी को महोबा का डीएम( DM) बनाया गया है।
एक सितंबर को शासन ने इन नौ जिलों के डीएम ( DM’s) बदले थे जिसमें ललितपुर के डीएम आलोक सिंह को कानपुर देहात का डीएम बनाया गया है। बिजनौर के डीएम उमेश मिश्रा को कुशीनगर और रामपुर के डीएम रवींद्र कुमार मंदर को बिजनौर का डीएम बनाया गया है। एटा के डीएम अंकित कुमार अग्रवाल को रामपुर का डीएम और भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के सीईओ प्रेम रंजन सिंह को एटा का डीएम बनाया गया है।
बस्ती की डीएम प्रियंका निरंजन को मीरजापुर का डीएम बनाया गया था । उनके स्थान पर मीरजापुर की डीएम दिव्या मित्तल को बस्ती भेजा गया है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तवर को संतकबीरनगर का डीएम बनाया गया है। विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स अक्षय त्रिपाठी को ललितपुर का डीएम बनाया गया था । UP
IAS तबादले
आगरा, प्रयागराज, मुरादाबाद, मथुरा समेत कई जिलों के DM बदले गए@IASassociation pic.twitter.com/g8FUCLKYjq
— Shweta Sharma (@ShwetaaaSharmaa) September 2, 2023
https://platform.twitter.com/widgets.js
![]()


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत