केन्द्रीय जांच ब्यूरो ( सीबीआई ) ने गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) के कार्यकारी निदेशक केबी सिंह (KB Singh)को 50 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दरअसल गैस परियोजनाओं में कुछ ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए पैसे का आदान प्रदान किया गया था।
बार-बार बड़े अधिकारियों की गिरफ़्तारी के बाद भी गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) में भ्रष्टाचार रुक नहीं पा रहा है इससे पूर्व पिछले साल जनवरी 2022 में 50 लाख रुपये से अधिक के रिश्वत मामले गेल के निदेशक (विपणन) ई एस रंगनाथन समेत 6 को गिरफ्तार किया था।
उसके बाद अब फिर गेल के कार्यकारी निदेशक केबी सिंह (KB Singh)के अलावा चार अन्य व्यक्ति को रिश्वतख़ोरी मामले में गिरफ्तार किया गया है, जिसमें वडोदरा स्थित एडवांस इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक सुरेंद्र कुमार ( Surender Kumar)का भी नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि यह रिश्वत दो गेल पाइपलाइन परियोजनाओं श्रीकाकुलम से अंगुल और विजयपुर से औरैया में कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए दी गई थी।
रिश्वत की सूचना मिलने पर सीबीआई ने सोमवार को एक ऑपरेशन ते तहत आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद सीबीआई दिल्ली, नोएडा और विशाकापट्टनम में तलाशी अभियान चला रही है।
बता दें कि नोएडा के सेक्टर-72 में गेल के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर केबी सिंह (Executive Director KB Singh) के घर छापेमारी चल रही है। जानकारी के मुताबिक, भ्रष्टाचार के मामले में शिकायत के बाद छापेमारी जारी है। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रानिक गैजेट्स और बैंक खातों को खंगाला जा रहा है।
इससे पूर्व पिछले साल जनवरी 2022 में सीबीआई ने 50 लाख रुपये से अधिक के रिश्वत मामले में गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) के निदेशक (विपणन) ई एस रंगनाथन को गिरफ्तार किया गया था। परिसरों से तलाशी के दौरान लगभग 1.29 करोड़ रुपये नकद, 1.3 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामान बरामद हुए थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?