महाराष्ट्र (Maharashtra ) के ठाणे(Thane ) शहर में एक भीषण हादसा सामने आया है। यहां एक लिफ्ट गिरने से छह लोगों की मौत हो गई और कुछ घायल हो गए। ठाणे नगर निगम ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख यासीन तडवी ने कहा कि जिस इमारत में घटना घटी वह घोड़बंदर रोड पर स्थित है।इस हादसे में मरने वाले सभी मजदूर हैं, जो इमारत में काम करके नीचे जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक ठाणे (Thane ) में रविवार को बालकुम इलाके में हाइलैंड पार्क के यहां पर रूनवाल बिल्डर द्वारा 40 मंजिला की बिल्डिंग बनाई जा रही थी। बिल्डिंग का पूरा काम हो चुका था और टेरिस पर वाटर प्रूफिंग का काम चल रहा था। वॉटरप्रूफ का काम खत्म करने के बाद मजदूर लिफ्ट से नीचे जा रहे थे जिस दौरान लिफ्ट का रोप टूटने की वजह से सभी मजदूर नीचे गिर गए। कहा जा रहा है कि सात वर्कर इस लिफ्ट में सवार थे और वह सातों लिफ्ट के रोप गिरने से घायल हो गए और लिफ्ट का जो बेस था वह कर्मचारियों के ऊपर गिर गया जिसमें मौके पर ही 6 कर्मचारियों की मौत हो गई और एक कर्मचारी को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।
इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और मजदूरों के शव को निकाल लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लगी है।
ठाणे (Thane ) के डीसीपी जोन 5 अमर सिंह जाधव ने बताया कि शाम 5:30 के करीब थाने के बालकुम इलाके में रूनवाल की 40 मंजिला की लिफ्ट गिरने से मौके पर पांच लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।यह घटना किस वजह से हुई इसकी जानकारी ले रहे हैं और आगे की कार्रवाई लीगल तरीके से की जाएगी।
#WATCH | Five people died, and a few were injured after a lift collapsed in Maharashtra’s Thane: Thane Municipal Corporation pic.twitter.com/AuDiVms1aW
— ANI (@ANI) September 10, 2023


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत