उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा ( Agra) में मोतीगंज के गल्ला व्यापारी मनु अग्रवाल (Manu Agrawal) की मंगलवार को एत्मादपुर के बुढ़िया के ताल में हाईवे किनारे कार में लाश मिली। व्यापारी की गर्दन कटी हुई थी। एक हाथ में खून से सना चाकू लगा था। कार में तेज आवाज में म्यूजिक भी बज रहा था। घटना की जानकारी पर पुलिस व परिजन पहुंच गए। मामले में परिजन की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मनु अग्रवाल (Manu Agrawal) (40) बल्केश्वर स्थित सीताराम कालोनी कॉलोनी के रहने वाले थे। वह अपनी क्रेटा कार लेकर दुकान से निकले थे। रात तकरीबन 8:30 बजे एत्मादपुर पुलिस गश्त कर रही थी। तभी पुलिसकर्मियों ने बुढ़िया के ताल के पास हाईवे के सर्विस रोड किनारे पर क्रेटा कार खड़ी देखी। गाड़ी स्टार्ट थी। एसी-म्यूजिक सिस्टम चल रहा था। लाइट भी जल रही थी। इससे शक हुआ। पुलिस पहुंची तो देखा कि चालक सीट पर बैठे मनु की गर्दन कटी है। खून निकल रहा था। उल्टे हाथ में चाकू लगा है। मृतक की पहचान होने पर पुलिस ने परिजन को सूचना दी।
ड्राइवर सीट पर उनकी बॉडी मिली है। पुलिस को उनकी साइड के दरवाजे अंदर से लॉक मिले, जबकि उनके बराबर वाली सीट का लॉक खुला था। अब पुलिस पता लगा रही है क्या, उनकी बराबर की सीट पर कोई बैठा था? जो बाद में उतरकर चला गया।
इसके अलावा उनकी गर्दन पर कट का बहुत गहरा निशान है। कैसे कोई व्यक्ति खुद इतना गहराई से अपना गला काट सकता है। पुलिस इन सवालों के जवाब तलाश रही है। हाईवे के CCTV कैमरे चेक किए जा रहे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?