आईआरएस के 1993 बैच के वरिष्ठ अधिकारी राहुल नवीन( Rahul Navin ) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के प्रभारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। ईडी के मौजूदा निदेशक संजय मिश्रा का कार्यकाल 15 सितंबर को समाप्त गया। उन्होंने लगभग चार साल 10 महीने तक ईडी निदेशक के रूप में काम किया। उनका कार्यकाल बढ़ाने के लिए सीवीसी अधिनियम में संशोधन भी किया गया था।
ईडी के निवर्तमान निदेशक संजय मिश्रा को कार्यकाल विस्तार देने के केंद्र के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने पलट दिया था। हालांकि केंद्र के अनुरोध पर मिश्रा को 15 सितंबर तक पद पर रहने की अनुमति दी गई थी। ऐसे में सरकार के पास नए अधिकारी को इस एजेंसी के प्रमुख पद पर लाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा था।
ईडी में नए निदेशक की नियुक्ति होने तक राहुल लगातार चर्चा में रही इस महत्वपूर्ण एजेंसी का नेतृत्व करेंगे। बिहार के रहने वाले राहुल नवीन ( Rahul Navin ) अपने कुशल व शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। इनके बारे में जांच एजेंसी में कहा जाता है कि वह बहुत कम बोलते हैं लेकिन उनकी कलम बहुत चलती है। कानूनी तरीके से काम करने के साथ ही बहुत सुलझे हुए हैं। राहुल नवीन की गिनती ईडी के तेज-तर्रार अधिकारियों में की जाती है। नवीन कार्यकारी निदेशक के अलावा ईडी के मुख्य सतर्कता अधिकारी भी हैं।
IRS officer Rahul Navin appointed in-charge director of Enforcement Directorate: Official order
— Press Trust of India (@PTI_News) September 15, 2023


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?