पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर ( Manipur ) में राजधानी इंफाल( Imphal ) में पूर्वी जिले के खुनिंगथेक गांव में रविवार 17 सितंबर को भारतीय सेना (Indian Army ) के एक जवान का शव मिला। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, तीन हथियारबंद बदमाशों ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे छुट्टी पर आए एक सिपाही को उनके घर से अगवा किया। फिर सिर में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। मृतक जवान सर्टो थांगथांग कोम सेना की डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स प्लाटून में तैनात था और फिलहाल कांगपोकपी जिले के लेमाखोंग में तैनात था।
खबर के अनुसार, जवान छुट्टी पर इंफाल ( Imphal )पश्चिम के तरुंग स्थित अपने घर आया हुआ था। इसी दौरान शनिवार को अज्ञात हथियारबंद लोगों ने सुबह करीब 10 बजे कोम का उसके घर से अपहरण कर लिया। मृतक जवान के 10 वर्षीय बेटे ने बताया कि तीन लोग उनके घर में दाखिल हुए थे। उस समय वह और उसके पिता बरामदे में काम कर रहे थे। बेटे ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने उसके पिता के सिर पर पिस्तौल रख दी और उसे एक सफेद वाहन में जबरदस्ती लेकर वहां से फरार हो गए।
रविवार सुबह तक कोम की कोई खबर नहीं थी। रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे के आसपास सेना के जवान का शव इंफाल ( Imphal )पूर्व के सोगोलमांग थाने के खुनिंगथेक गांव से बरामद हुआ। जवान के भाई और बहनोई ने उसके शव की पहचान की। अधिकारियों ने बताया कि जवान के सिर पर गोली का घाव था। सिपाही कोम के परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी है। वहीं सेना ने शोक संतप्त परिवार की सहायता के लिए एक टीम भेजी है। सेना की एक टीम शोक संतप्त परिवार को हरसंभव सहायता देने के लिए मारे गए सैनिक के घर पहुंची। भारतीय सेना ने इस कायरतापूर्ण हत्या की कड़ी निंदा की और इस कठिन समय में उनके शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी रहेगी।
कोम यूनियन मणिपुर (केयूएम) के अध्यक्ष, सर्टो अहोउ कोम ने कहा कि कोम आदिवासी समुदाय मणिपुर में अल्पसंख्यक है। उन्होंने कहा, कोम समुदाय एक शांतिप्रिय समाज है और यह किसी समुदाय के साथ शामिल या पक्षपात नहीं करता है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?