उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida ) में 17 साल के प्रणव श्रीवास्तव(Pranav Srivastava) की एक हाउसिंग सोसाइटी की 24वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। वह गाजियाबाद के जयपुरिया स्कूल में पढ़ता था। सोसाइटी के सुपरवाइजर ने पुलिस को छात्र के गिरने की सूचना दी। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लिया। घटना बिसरख थाना क्षेत्र के गौर सौंदर्यम सोसाइटी में आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे हुई।पुलिस इसे पहली नजर में आत्महत्या बता रही है।
कोतवाली बिसरख प्रभारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे गौर सौंदर्यम सोसाइटी के सुपरवाइजर ने बताया कि सोसाइटी की 24वीं मंजिल से एक व्यक्ति गिर गया है। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो पता चला कि मृतक का नाम प्रणव श्रीवास्तव(Pranav Srivastava) पुत्र अमन श्रीवास्तव उम्र करीब 17 वर्ष है। वह टावर आर्किड फ्लैट नंबर 2484 गौर सौंदर्यम में रहता था। मौके पर मृतक के परिजन भी मौजूद हैं। मामला आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।
प्रणव श्रीवास्तव(Pranav Srivastava) गाजियाबाद के जयपुरिया स्कूल में कक्षा-12 में पढ़ाई कर रहा था।गौर सौंदर्यम सोसाइटी में पर वह अपनी मां और बहन के साथ में रह रहा था। प्रणव के पिता डॉ. अमन श्रीवास्तव आईएमटी दुबई में प्रोफेसर हैं। मां दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में एडवोकेट हैं। बहन बीटेक की छात्रा है। ये लोग मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले हैं।
पुलिस के मुताबिक, प्रणव के परिवार के लोगों ने बताया है कि वो अपने दोस्तों से मिलने के लिए अक्सर देर रात को घर वालों को बिना बताए चोरी छिपे जाया करता था। जिसके लिए वह बालकनी का इस्तेमाल करता था। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि रात वह अपने दोस्तों से मिलकर बालकनी के रास्ते ही वापस आ रहा होगा तभी उसका पैर फिसल गया हाेगा और वो 24वीं मंजिल से नीचे गिर गया होगा। इसके अलावा सुसाइड के एंगल से भी जांच की रही है। उसके दोस्तों से भी पूछताछ की जाएगी। इसके साथ ही सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं ताकि छात्र की मौत से जुड़ा कोई क्लू मिल सके।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?