पंजाब (Punjab) के मुक्तसर( Muktsar ) जिले में मंगलवार दोपहर मुक्तसर-कोटकपूरा रोड पर सवारियों से भरी एक बस नहर में गिर गई। यह बस मुक्तसर से कोटकपूरा जा रही थी। बस के नहर के पुल पर लगे लोहे के एंगल से टकराने के बाद यह हादसा हुआ।
जिससे बस का आधा हिस्सा नहर में जबकि आधा ऊपर हवा में लटक गया। इस हादसे में अब तक 8 सवारियों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग लापता हैं। मृतकों में से 3 की पहचान हो चुकी है। ये मुक्तसर और बठिंडा के रहने वाले हैं। 5 लोगों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस को अभी तक 10 घायल मिले हैं।
मुक्तसर( Muktsar ) प्रशासन के मुताबिक बस में करीब 35 सवारियां थीं। अभी भी कई लोगों के नहर में बहने की आशंका जताई जा रही है।शुरुआती जांच में सामने आया है कि यहां बारिश हो रही थी। इस दौरान बस ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया। जिससे बस बेकाबू हो गई और एंगल से टकराकर रेलिंग तोड़कर नहर में गिर गई।
मुक्तसर( Muktsar ) जिले की डीसी रूही दुग रूही ने कहा कि 8 लोगों की मौत हुई है। जो 10 लोग घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। NDRF की टीमें मोटरबोट के जरिए नहर में लोगों की तलाश कर रही हैं।हादसे की वजह बस की ओवरस्पीड है या फिर बारिश की वजह से वह फिसली, इसकी जांच की जा रही है।घटना दोपहर करीब एक बजे की है। हादसे के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। मौके पर एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल और विभिन्न थानों की पुलिस मौजूद है।
बस में सवार सवारियों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। लोगों को सूचना देने के लिए प्रशासन ने कंट्रोल रूम बनाया है। इसका नंबर 01633-262175 है।
मुक्तसर ( Muktsar ) हादसे में सीएम भगवंत मान ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि मुक्तसर-कोटकपूरा रोड पर नहर में एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद खबर मिली। प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। मैं बचाव कार्यों की पल-पल की जानकारी ले रहा हूं। भगवान सभी को सुरक्षित रखे।
https://twitter.com/i/status/1704063662200332611


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?