राजस्थान ( Rajasthan ) के दौसा( Dausa ) जिले में हिंडौन रोड पर एक लोक परिवहन की बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। इसके पश्चात उसने महुआ से भेरुजी हिंडौन जा रही पदयात्रा के यात्रियों को भी कुचल दिया।हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए महुआ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें महिला और पुरुष दोनों ही शामिल हैं। हादसा ओवरटेक करने के प्रयास में होना बताया जा रहा है।
दौसा( Dausa ) पुलिस ने बताया कि लोक परिवहन की बस महुआ से हिंडौन जा रही थी। वहीं, टेंपो साइड से निकल रहा था। उससे आगे निकलने के प्रयास में बस ने उसे टक्कर मार दी। बस के नीचे आने से 5 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि टेंपो सवार 6 यात्री घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे जयपुर रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का महुआ के अस्पताल में चल रहा है।
दौसा( Dausa ) पुलिस के अनुसार आराेपी बस ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।प्रत्यक्षदर्शी राजेंद्र सिंह ने बताया- यात्रियों से भरा टेंपो हिंडौन (करौली) की तरफ से आ रहा था। बस महवा की तरफ से आ रही थी। महवा से हिंडौन के भैरूजी के लिए पदयात्रा निकाली जा रही थी। इस बीच पैदल यात्रियों को बचाने की कोशिश में बस से एक्सीडेंट हुआ।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?