नोएडा ( Noida ) के थाना सेक्टर 113 के सेक्टर 122 में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर ( Software Engineer ) तरुण ने अपनी तलाकशुदा पत्नी सरिता के साथ फ्लैट में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम को जांच के दौरान कमरे से सल्फास की गोलियों की खाली और भरी हुई डिब्बी मिली है। वहीं, घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें आत्महत्या के लिए परिवार के लोगों से माफी मांगी है। पुलिस और फॉरेंसिक टीमें मामले की जांच कर रही है।
नोएडा के सेक्टर 16 स्थित आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ( Software Engineer )के रूप में कार्यरत मेरठ ( Meerut) निवासी तरुण (36) सेक्टर 122 में अकेले रह रहे थे। सोमवार को शाम 6 बजे जब तरुण ने अपने परिजनों का फोन नहीं उठाया तब, घबराकर परिजनों ने अपने एक अन्य रिश्तेदार सूरज को तरुण के घर भेजा। सूरज जब एम 2 सेक्टर-122 में रहने वाले तरुण के घर पहुंचा तो कमरे में तरुण और उनकी तलाकशुदा पत्नी सरिता अचेत अवस्था में पड़े थे।
सूरज ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर से ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर ( Software Engineer )तरुण की तलाकशुदा पत्नी सरिता (35) का शव भी बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में दोनों के बीच करीब डेढ़ वर्ष पहले तलाक होने की बात सामने आई है। तरुण नोएडा स्थित एक आईटी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे, जबकि उनकी तलाकशुदा पत्नी एक निजी अस्पताल में नर्स थी।
पुलिस ने कमरे से एक सुसाइड नोट और जहरीला पदार्थ की खाली और भरी हुई डिबिया बरामद हुई है। दोनों ने यही जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मौके से सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि मैं परेशान हूं, किसी को खुश नहीं कर पाया। उनके मरने के बाद परिवार के लोगों को परेशान ना किया जाए। सुसाइड नोट में कुछ नामों का भी जिक्र है, जिनके बारे में लिखा गया है कि उनका ख्याल रखें। तरुण ने सुसाइड नोट में एटीएम कार्ड और बैंकों से जुड़े पासवर्ड को भी लिखा गया है, ताकि परिवार के लोग इसमें जमा रुपये को निकाल सकें।
पुलिस के मुताबिक 35 वर्षीय तरुण मेरठ के कासमपुर और 33 वर्षीय सरिता मेरठ के जागृति विहार के रहने वाली थी। दोनों का करीब डेढ़ साल पहले तलाक हो गया था। उनका कोई बच्चा नहीं है। पड़ोसियों ने बताया कि, तलाक के बाद दोनों अलग-अलग रहते थे। करीब चार महीने पहले दोनों में फिर से नजदीकियां बढ़नी शुरू हो गईं। इसके बाद सरिता तरुण के पास भी आने लगी थी।
डीसीपी हरिश्चंद्र ने बताया कि पुलिस इस बात की भी तफ्तीश कर रही है कि सरिता सोमवार को ही तरुण से मिली या वह दिनों से उसके साथ थी और किन परिस्थितियों में दोनों ने एक साथ आत्महत्या करने का निर्णय लिया। पुलिस मृतक तरुण और सरिता के मोबाइल फोन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?